Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ramgarh : रामगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख का डोडा जब्त, दो गिरफ्तार
    Breaking News

    Ramgarh : रामगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 लाख का डोडा जब्त, दो गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ramgarh: झारखंड के रामगढ़ जिले को डोडा तस्करी का कॉरिडोर बनाने की तस्करों की एक और कोशिश नाकाम हो गई है. रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की सतर्कता और कुशल रणनीति के कारण पुलिस ने डोडा तस्करों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹25 लाख मूल्य का डोडा जब्त किया है. इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. एसपी अजय कुमार ने मंगलवार को एक प्रेस वार्ता में इस पूरे मामले की जानकारी दी.

    गुप्त सूचना पर पुलिस का त्वरित एक्शन

    एसपी अजय कुमार ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें एक गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के अनुसार, एक पिकअप वैन से डोडा की तस्करी की जा रही थी और वह रामगढ़ से निकलकर बोकारो की तरफ जा रही थी. इस महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर, एसपी ने तत्काल रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद और रजरप्पा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार को कार्रवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस टीम ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के बोरोबिंग चेकनाका के पास एक सघन जांच अभियान शुरू किया. इसी दौरान, एक नीले रंग की पिकअप वैन (जेएच 10 सीडब्ल्यू 7235) बोरोबिंग गांव की तरफ आती दिखाई दी. पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और मौके से भागने की कोशिश करने लगा. पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और आखिरकार उसे पकड़ने में सफल रही.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    डोडा की भारी खेप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

    पुलिस ने पिकअप वैन के चालक संदीप रजक और सहचालक संतोष राम को गिरफ्तार किया. संदीप रजक गिरिडीह जिले के तीसरी गांव का निवासी है, जबकि संतोष राम गांवा का रहने वाला है. तलाशी के दौरान, पुलिस को पिकअप वैन पर रखी 18 बोरियों में बंद कुल 480 किलोग्राम डोडा मिला, जिसे जब्त कर लिया गया. एसपी ने बताया कि जब्त किए गए इस डोडा की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपए है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    एसपी अजय कुमार ने आगे बताया कि इस डोडा की तस्करी में गाड़ी मालिक, चालक, सहचालक और अन्य तस्कर भी शामिल हैं. यह डोडा तस्करों ने पिठोरिया के जंगल क्षेत्र से लोड किया था और इसे गिरिडीह की तरफ ले जाने की योजना थी. तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए मुख्य मार्ग को छोड़कर पिठोरिया से पतरातू और फिर रामगढ़ शहर से होते हुए बोकारो के रास्ते गिरिडीह जाने की जटिल योजना बनाई थी. हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के चलते उनकी यह नापाक मंशा सफल नहीं हो पाई. रामगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध डोडा तस्करी के नेटवर्क को एक बड़ा झटका लगा है. पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    doda worth 25 lakhs seized Ramgarh: Big action by Ramgarh police Two arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group