Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :परसुडीह दुष्कर्म कांड: भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अस्पताल में बच्ची से की मुलाकात, सुरक्षा व इलाज की मांग
    Breaking News

    Jamshedpur News :परसुडीह दुष्कर्म कांड: भाजपा अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अस्पताल में बच्ची से की मुलाकात, सुरक्षा व इलाज की मांग

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। परसुडीह थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सदर अस्पताल पहुंचा। जहां महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन से मिलकर पीड़िता को उचित चिकित्सा सेवा और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि इस घटना ने समाज को झकझोर दिया है और पीड़ित परिवार असुरक्षा की भावना से गुजर रहा है। उन्होंने पूरे मामले पर जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक से त्वरित संज्ञान लेने की अपील की। सुधांशु ओझा ने कहा कि पीड़िता का बयान कोर्ट में दर्ज हो चुका है और अब जरूरत है कि आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस मामले में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

    READ MORE :SARAIKELA-KHARSAWA NEWS:गम्हारिया कांड , सुजीत घोष समेत दो आरोपी सलाखों के पीछे

    वहीं, उन्होंने स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए। कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत के बावजूद दो दिनों तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं से प्राप्त सूचना के आधार पर उन्होंने स्वयं एसएसपी से बात की, जिसके बाद पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग मामले को राजनीतिक मोड़ देकर आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं जिसका भाजपा कड़ा विरोध करती है। इस मामले में पार्टी जल्द ही जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों से मिलकर कड़ी कार्रवाई की मांग करेगी।

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    READ MORE :Jamshedpur: बच्चों के स्वास्थ्य माप में दिखी लापरवाही, डीसी ने 24 घंटे में सुधार करने का दिया अल्टीमेटम

    इस दौरान एस टी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य रमेश हांसदा, जिला भाजपा कार्यालय मंत्री सुबोध झा, एस टी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रमेश बास्के, युवा मोर्चा का अध्यक्ष नीतीश कुमार, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप्तो डे राणा, सुंदरनगर मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदीप मुखर्जी, गजेंद्र सिंह, गोविंद पति, मनोज सिंह, सुनील कुमार झा, राजेश प्रसाद, सुनीता बेसरा एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSEDPUR TODAY NEWS Jamshedpur Jamshedpur news जमशेदपुर पुलिस एफआईआर देरी जमशेदपुर भाजपा न्यूज़ नाबालिग के साथ दुष्कर्म परसुडीह दुष्कर्म मामला पॉक्सो एक्ट कार्रवाई भाजपा नेताओं का विरोध भाजपा प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर राजनीतिक हस्तक्षेप दुष्कर्म सदर अस्पताल बच्ची मुलाकात सुधांशु ओझा अस्पताल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group