Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»कोल्हान यूनिवर्सिटी में नैक मूल्यांकन की तैयारी, आईक्यूएसी की बैठक संपन्न
Breaking News

कोल्हान यूनिवर्सिटी में नैक मूल्यांकन की तैयारी, आईक्यूएसी की बैठक संपन्न

News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा द्वारा आगामी नैक मूल्यांकन (NAAC Assessment) 2027 की तैयारी को लेकर बुधवार को आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) की बैठक का आयोजन विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता ने की।

बैठक में आईपीएस अधिकारी अनिमेष नेथानी भी बतौर सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से आईक्यूएसी के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और वर्तमान विश्वविद्यालय ग्रेड को सुधारने हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

READ MORE :Jamshedpur News :विधायक पूर्णिमा साहू के त्वरित प्रयासों से बर्मामाइंस क्षेत्र में अवैध पार्किंग पर लगी रोक, ट्रैफिक जाम से लोगों को मिली राहत

कुलपति डॉ. गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विश्वविद्यालय को आने वाले नैक मूल्यांकन में बेहतर ग्रेड दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी आईक्यूएसी सदस्यों को एक सप्ताह के भीतर नैक की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि इस प्रक्रिया में जो भी संसाधन या सहयोग आवश्यक होगा, वह विश्वविद्यालय की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा।

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

बैठक में सभी नव-नियुक्त सदस्यों का परिचय सत्र भी आयोजित किया गया और उन्हें उनकी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। सदस्यों को आईक्यूएसी की नियमित गतिविधियों के क्रियान्वयन हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी व प्राध्यापक शामिल हुए जिनमें प्रोक्टर डॉ. राजेंद्र भारती, सीसीडीसी डॉ. आर.के. चौधरी, डीएसडब्ल्यू डॉ. संजय यादव, कुलसचिव डॉ. परशुराम सियाल, डॉ. सुनील मुर्मू, डॉ. नितीश कुमार महतो, डॉ. शोभित रंजन, डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. मगुनी महाकुड़, डॉ. सोमनाथ कर, डॉ. मयंक प्रकाश और प्रो. दानगी सोरेन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

READ MORE :Land For Job Case : लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, खारिज हुआ यह आवेदन

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

बैठक का संचालन डॉ. रंजीत कुमार कर्ण ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन छात्र अधिष्ठाता डॉ. संजय यादव द्वारा प्रस्तुत किया गया। बैठक की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. ए.के. झा द्वारा साझा की गई।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026
Recent Post

Jamshedpur: गोलमुरी सब्जी मार्केट में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, काफी मशक्कत के बाद पाया काबू

October 16, 2026

Jamshedpur: दुर्गा पूजा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और पूजा पंडालों में करीब 2000 जवान तैनात, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से भी निगरानी

October 16, 2026

Tata Motors में 18 अक्टूबर को भी खुला रहेगा प्लांट, दशहरा पर 21 अक्टूबर को बंद रहेगा

October 16, 2026

Jharkhand: झारखंड से नालंदा भेजी जा रही थी शराब की खेप, तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर गोलीबारी, सिपाही की मौत

October 16, 2026

Jamshedpur: बागबेड़ा के हरहरगुटु में एटीएम तोड़ते लोहे की रॉड के साथ संदिग्ध गिरफ्तार

October 16, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group