Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bahragora: 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी, वेतन और सुविधा की कर रहे मांग
    Breaking News

    Bahragora: 108 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से मरीजों की बढ़ी परेशानी, वेतन और सुविधा की कर रहे मांग

    News DeskBy News DeskJuly 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.  बहरागोड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा ठप होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाना अब किसी संघर्ष से कम नहीं रहा. वजह है – एंबुलेंस कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, जो 28 जुलाई से जारी है. झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ के नेतृत्व में शुरू हुई इस हड़ताल का सीधा असर ज़मीनी स्तर पर दिख रहा है. अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीजों की हालत बिगड़ रही है. ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों को निजी गाड़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां न ऑक्सीजन है, न प्राथमिक चिकित्सा. परिजनों का कहना है कि वक्त पर एंबुलेंस न मिलने से उन्हें भगवान भरोसे ही सफर करना पड़ रहा है.

    कर्मियों का कहना है कि 26 जून 2025 को संस्था ‘सम्मान फाउंडेशन’ ने संघ के साथ जो लिखित समझौता किया था, उसे आज तक लागू नहीं किया गया. जबकि उस समझौते में सरकार और श्रम विभाग के निर्देशों के अनुसार वेतन, बकाया भुगतान और बीमा की सुविधा देने की बात थी.  वर्तमान में कर्मियों को फरवरी से जून तक का मानदेय नहीं मिला है. EPF और ESIC जैसी बुनियादी सुविधाएं भी अभी तक नहीं दी गईं. इसके अलावा कर्मचारियों का आरोप है कि जब वे अपने हक की बात कर रहे हैं, तो संस्था की ओर से उन्हें धमकी भरे पत्र भेजे जा रहे हैं.

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    इस पूरी स्थिति का सबसे बड़ा नुकसान मरीजों को हो रहा है. गांव-देहात से आने वाले लोगों को कई किलोमीटर दूर अस्पताल तक किराये की गाड़ियों में ले जाना पड़ रहा है. तय समय पर वाहन न मिलने से भी कई बार इलाज में देर हो रही है. धरना प्रदर्शन में देबदत्त पात्र, राजेश कुमार दुबे, सोरज कुमार नाथ, कान्हू चरण बेरा, पिंटू घोष, सत्यकिंकर घोष, कृष्णा अर्जुन महाकुड़, बिसाल सिंह, अर्जून दास, ऋषि सिंह, मनोज कुमार, देबू राणा, गौरंग प्रधान, विश्वजीत प्रधान जैसे दर्जनों कर्मचारी शामिल हैं.

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    स्थिति गंभीर होती जा रही है. सरकार और प्रशासन को चाहिए कि इस मसले पर तुरंत हस्तक्षेप करे और एक संतुलित समाधान निकालकर न सिर्फ कर्मचारियों के अधिकारों को सुने, बल्कि मरीजों की जान से जुड़ी इस सेवा को जल्द बहाल करवाए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bahragora: Patients are facing increased problems due to the strike of 108 ambulance workers they are demanding salary and facilities
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: बर्मामाइन्स में राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    August 31, 2026

    Pune Hadapsar Yard:पुणे एवं हडपसर यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई कार्य के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ ट्रेनों के परिचालन में परिवर्तन 

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: चर्च स्कूल बेल्डीह में होगा CONQUISTADOR 2026, Netflix थीम पर दिखेगा प्रतिभा, रचनात्मकता और रोमांच का संगम

    August 31, 2026

    Jamshedpur NEWS: राष्ट्रीय खेल दिवस पर छह स्कूलों के 87 दिव्यांग बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, पुरस्कार देकर किया गया सम्मानित

    August 31, 2026

    Dhanbad NEWS: धनबाद रेल मंडल में 33 सेवानिवृत्त कर्मचारियों का समापक भुगतान, समारोह में किया गया सम्मानित

    August 31, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group