Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur : चेक बाउंस मामले में डिमना वसुंधरा स्टेट निवासी को 6 माह की सजा, 4 लाख का जुर्माना
    Breaking News

    Jamshedpur : चेक बाउंस मामले में डिमना वसुंधरा स्टेट निवासी को 6 माह की सजा, 4 लाख का जुर्माना

    News DeskBy News DeskJuly 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर.  प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अर्चना मिश्रा की अदालत ने एक चेक बाउंस मामले में फैसला सुनाते हुए डिमना वसुंधरा स्टेट निवासी मुकेश प्रसाद सिंह को दोषी करार दिया है. न्यायालय ने उन्हें भारतीय विधि की धारा 138 एन.आई. एक्ट के तहत 6 महीने के साधारण कारावास की सजा सुनाई है और 3 लाख 90 हजार रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया है.

    यह मामला गंगा टेंट हाउस के प्रोपराइटर विनीत धीमान द्वारा 22 अक्टूबर 2022 को अदालत में दर्ज कराया गया था. आरोप था कि मार्च 2022 में मुकेश प्रसाद सिंह ने अपने पुत्र और पुत्री के विवाह समारोह में टेंट, भोजन और अन्य आयोजनों की जिम्मेदारी गंगा टेंट हाउस को सौंपी थी.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    पूरा काम कुल 13 लाख 25 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें से सिर्फ 9 लाख 25 हजार रुपये का भुगतान किया गया. बाकी बकाया राशि के भुगतान के लिए 3 लाख रुपये का चेक दिया गया, लेकिन जब शिकायतकर्ता ने इसे बैंक में प्रस्तुत किया तो वह चेक बाउंस हो गया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    मामला अदालत पहुंचा, जहां शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू, पंकज कुमार सिंहा और बबीता जैन ने पक्ष रखा. लंबी सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी को दोषी पाते हुए सजा और आर्थिक दंड सुनाया. इस फैसले को चेक बाउंस मामलों में सख्ती के एक उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    fined Rs 4 lakh in check bounce case Jamshedpur: Dimna Vasundhara State resident sentenced to 6 months imprisonment
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group