Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»नक्सलियों ने शहीद सप्ताह पर पोस्टरबाजी कर सुरक्षाबलों को दी चुनौती, पांच राज्यों में किया है बंद का ऐलान
Breaking News

नक्सलियों ने शहीद सप्ताह पर पोस्टरबाजी कर सुरक्षाबलों को दी चुनौती, पांच राज्यों में किया है बंद का ऐलान

News DeskBy News DeskAugust 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चक्रधरपुर. शहीद सप्ताह के तहत सक्रिय हुए नक्सलियों ने मनोहरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात कई स्थानों पर पोस्टर और बैनर चिपकाकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है. वहीं, प्रशासन सतर्क हो गया है.

जानकारी के अनुसार, नक्सलियों ने मनोहरपुर-जराईकेला और मनोहरपुर-जामदा मुख्य मार्ग सहित कमारबेड़ा, डुकरीडीह, पात्थरवासा और आसपास के इलाकों में दीवारों, पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर लगाकर सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे अभियान का विरोध किया है.

पोस्टरों में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद सप्ताह मनाने और 3 अगस्त को झारखंड सहित पांच राज्यों में बंद का आह्वान किया गया है. इस प्रकार की पोस्टरबाज़ी नक्सलियों की सक्रियता और मौजूदगी को दर्शाती है, जिससे ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना घर कर गई है.

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

मामले की जानकारी मिलते ही मनोहरपुर पुलिस सक्रिय हुई और विभिन्न स्थानों से सभी पोस्टरों को जब्त कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके.

इधर नक्सलियों के शहीद सप्ताह और संभावित बंद को देखते हुए रेल प्रशासन और जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ चुके हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जा रही है और ट्रेनों की आवाजाही पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur News: 15 नवंबर से शुरू होगा संवाद 2026, जुटेंगे 2,500 जनजातीय प्रतिनिधि

November 13, 2026

DHANBAD NEWS: DRM अखिलेश मिश्र ने धनबाद-गझंडी रेलखंड का किया निरीक्षण, कोडरमा स्टेशन के निर्माण कार्यों का भी लिया जायजा

November 13, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सरकारी स्कूलों में 70% उपस्थिति पर डीसी चिंतित, पांच-पांच विद्यालयों की औचक जांच करेंगे DEO-DSE

November 13, 2026
Recent Post

Chhath Mahaparv: छठ महापर्व पर सूर्यास्त और सूर्योदय का समय जारी, जानें कब दिया जाएगा अर्घ्य?

November 14, 2026

Tata Motors पैसेंजर व्हीकल्स को बड़ा नुक़सान, दूसरी तिमाही में 5,531 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

November 14, 2026

Jamshedpur: चॉकलेट और चिप्स का लालच देकर 8 साल की बच्ची से ज्यादती, मुंहबोला मामा गिरफ्तार

November 14, 2026

‘क्या यही है मंईयां सम्मान?’…विधायक आवास में दुष्कर्म मामले पर चंपाई सोरेन ने सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा?

November 14, 2026

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group