Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur : 15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
Breaking News

Jamshedpur : 15 लाख की चोरी का खुलासा, पांच अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

News DeskBy News DeskAugust 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डायगनल रोड स्थित पंचभवन में 10 जुलाई की देर रात हुए 15 लाख रुपये के आभूषणों की चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है. इस मामले में एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों के पास से चोरी गए चांदी के 15 सिक्के, सोने की टूटी हुई तीन चूड़ियां, 31500 रुपये कैश और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.

चोरी की घटना के बाद पीड़ित गृहस्वामी ने बिष्टुपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी पियूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी सीसीआर मनोज ठाकुर के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था. टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तकनीकी साक्ष्य और मानव खुफिया सूचना के आधार पर त्वरित जांच शुरू की.
जांच के क्रम में आरोपितों की पहचान कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई. गिरफ्तार आरोपितों में जुगसलाई बलदेव बस्ती निवासी रोहित राब उर्फ लल्ला (21), विकास दास उर्फ अंडा बच्चा (19), बागबेड़ा कॉलोनी निवासी अमन कुमार उर्फ गोरी उर्फ राहुल (26), बागबेड़ा गाड़ाबासा निवासी आकाश पात्रो उर्फ एजे (27) और एग्रिको शिव सिंह बगान का रजनीश लाल (54) शामिल हैं.

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि अमन उर्फ राहुल के खिलाफ पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जबकि लल्ला और अंडा बच्चा के खिलाफ दो-दो एवं रजनीश लाल के खिलाफ एक मामला पूर्व से दर्ज है. सभी आरोपित पूर्व से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे हैं.

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

एसएसपी पियूष पांडेय ने शनिवार को प्रेस वार्ता के माध्यम से मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय है. इस अभियान में डीएसपी मनोज ठाकुर, बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर, एसआई आकाश पांडेय, रंजीत यादव, सोनू कुमार, निरज कुमार, एएसआई दिलीप यादव तथा सशस्त्र बल की अहम भूमिका रही.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur illigal Pathaka News: क्या पूर्वी सिंहभूम जिले के जुगसलाई थाना स्थित टाटा पिगमेंट गेट के समीप जुगसलाई नगर परिषद के सरकारी पार्क में बिना लाइसेंस के अवैध फटका नहीं बिकेंगे तो जिले के कुछ एक भ्रष्ट अधिकारियों एवं अन्य के यहां नहीं मनेंगे दिवाली ?

November 8, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: निशा भगत मामले में भाजपा का प्रदर्शन, बिष्टुपुर मंडल ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका

November 7, 2026

ADITYAPUR NEWS: त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, अंबा स्वीट्स में 10 किलो खराब मिठाई नष्ट

November 7, 2026
Recent Post

Railway: रेगुलर ट्रेनों में लंबी वेटिंग, रिग्रेट की स्थिति, पर खाली जा रही स्पेशल ट्रेनें, यह है वजह

November 8, 2026

Muhurat Trading: विशेष मुहूर्त कारोबार में शेयर बाजार ने हिंदू कैलेंडर वर्ष संवत 2083 की मजबूत शुरुआत

November 8, 2026

Tata Steel को माडा के नोटिस पर दखल देने से jharkhand Highcourt का इनकार, जानें मामला?

November 8, 2026

Ghatsila: बहरागोड़ा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के बाद हत्या का आरोप

November 8, 2026

Jamshedpur: दीपावली पर बच्चों के लिए मिठाई-फल लेकर घर लौट रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

November 8, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group