Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»बिहार चुनाव में हेमंत ने 12 सीटों पर किया दावा, RJD ने दिया ये ऑप्शन…
    Breaking News

    बिहार चुनाव में हेमंत ने 12 सीटों पर किया दावा, RJD ने दिया ये ऑप्शन…

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    पटना. महागठबंधन में सम्मिलित होने की एआईएमआईएम की अपेक्षा को राजद दरकिनार कर चुका है, लेकिन झामुमो से उसकी बात अभी बेपटरी नहीं हुई है.

    राजद झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार में साझेदार भी है. इसी आधार पर झामुमो झारखंड के सीमावर्ती लगभग एक दर्जन सीटें मांग रहा. राजद उसे दो-तीन सीटों पर मनाने के प्रयास में है.

    बिहार में दावेदारी के संदर्भ में पिछले दिनों झामुमो द्वारा सार्वजनिक रूप से बयान दिए गए. उन बयानों में इतनी एहतियात जरूर बरती गई कि संदेश महागठबंधन के विरुद्ध न जाए.

    झारखंड में साझेदारी के लिहाज से यह जरूरी भी था. उन बयानों के साथ ही अंदरखाने बात भी शुरू हो गई, जो अब किसी निष्कर्ष पर पहुंचने के निकट है. राजद के लिए झामुमो को दावेदारी से कम सीटोंं पर मनाने का आधार बिहार में उसका पुराना चुनावी प्रदर्शन है.

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    चकाई में मिली थी जीत

    झामुमों को अब तक मात्र एक बार चकाई में जीत मिली है. पिछली बार तो कटुता इस स्तर तक बढ़ी कि राजद पर राजनीतिक मक्कारी का आरोप लगाते हुए झामुमो ने सात सीटों (झाझा, चकाई, कटोरिया, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती, नाथनगर) पर प्रत्याशी उतार दिए.
    कोई सफलता तो नहीं मिली, लेकिन चकाई और कटोरिया में उसने राजद का खेल बिगाड़ दिया था.महागठबंधन पिछली बार मात्र 15 सीट और 11150 मतों के अंतर से सत्ता से चूक गया था. इस बार राजद का पूरा प्रयास है कि पुरानी किसी भी चूक को दोहराने से बचा जाए.

    इसके लिए सहयोगी भी ठोक-बजाकर तय किए जाएंगे और सीटों पर समझौता भी समीकरण का गुणा-गणित लगाने के बाद ही होगा.

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 पर पहुंचा

    अब तक के हिसाब-किताब में झारखंड के सीमावर्ती तीन-चार सीटों पर झामुमो का थोड़ा-बहुत प्रभाव दिख रहा. उन्हीं में से दो-सीटें देकर झारखंड का प्रतिदान पूरा करने पर विचार चल रहा है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Hemant claimed 12 seats in Bihar elections RJD gave this option...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    May 6, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 पर पहुंचा

    May 6, 2026

    Bengal Election: बंगाल में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, ममता के आवास से हटा सुरक्षा घेरा

    May 6, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: CM हेमंत सोरेन का निर्देश, लापता बच्चों, महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी जाए, जानें और क्या कहा?

    May 6, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 657.22 अंक चढ़कर 77,675.01 पर पहुंचा

    May 6, 2026

    Bengal Election: बंगाल में नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना, ममता के आवास से हटा सुरक्षा घेरा

    May 6, 2026

    Jamshedpur: स्कूली खेल प्रतियोगिता में पोमित चटर्जी बने अंडर-11 चैंपियन, सेमीफाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    May 6, 2026

    Seraikella-kharsawan:सरायकेला के शिक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, वेतन और स्थायीकरण की मांग तेज, शैक्षणिक गतिविधियां हुई ठप्प 

    May 6, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group