Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»JAMSHEDPUR : मानगो में फायरिंग, ईंट व्यवसायी के बेटे के अपहरण मामले में युवती समेत चार गिरफ्तार
    Breaking News

    JAMSHEDPUR : मानगो में फायरिंग, ईंट व्यवसायी के बेटे के अपहरण मामले में युवती समेत चार गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskAugust 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. सरायकेला के एक ईंट व्यवसायी के बेटे को अगवा कर दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है. मानगो के जवाहर नगर में हुई एक नाटकीय छापेमारी में पुलिस ने एक युवती समेत चार अपराधियों को धर दबोचा. इस दौरान अपराधियों ने पुलिस टीम पर गोलियां भी चलाईं, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वे पस्त हो गए. मौके से दो हथियार भी बरामद हुए हैं.

    सरायकेला के सीनी इलाके से 20 जुलाई को अगवा किए गए ईंट व्यवसायी खुर्शीद के 20 वर्षीय बेटे हसन के मामले में पुलिस ने शिकंजा कस दिया है. मानगो के जवाहर नगर में एक मकान में छिपे अपहरणकर्ताओं को जब पुलिस ने घेरा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि, पुलिस ने बहादुरी का परिचय देते हुए एक युवती समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों में आदित्यपुर का कुख्यात अपराधी कलीम खान भी शामिल है. अपहरण कांड के आरोपी मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 14 स्थित एक मकान में छिपे हुए हैं.

    सूचना मिलते ही सरायकेला-खरसावां और जमशेदपुर पुलिस की एक संयुक्त टीम तैयार की गई, जिसका नेतृत्व सिटी एसपी कुमार शिवाशीष कर रहे थे. पुलिस ने योजना के तहत मंगलवार देर रात पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली. अपराधियों को इस बात की भनक तक नहीं लगी. जब पुलिस ने मकान का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया. पुलिस ने जब घेरा सख्त किया तो अपराधियों ने पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए खिड़की से एक पिस्तौल बाहर फेंक दी. इसी बीच, मकान के अंदर से पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की गई. गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहल गया. गनीमत रही कि इस गोलीबारी में कोई भी पुलिसकर्मी हताहत नहीं हुआ.

    पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए और बिना कोई मौका गंवाए, घर में धावा बोल दिया. अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान रह गई. अपराधियों के साथ एक युवती भी मौजूद थी, जो इस पूरे खेल में उनकी ढाल बनी हुई थी. पुलिस ने मौके से कलीम खान, अजहरुद्दीन उर्फ बाबू, आमिर खान और एक युवती को गिरफ्तार कर लिया.

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    पहले भी वसूल चुका था पांच लाख की रंगदारी

    पूछताछ में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार अजहरुद्दीन उर्फ बाबू पहले भी ईंट-भट्ठा मालिक खुर्शीद से पांच लाख रुपये की रंगदारी वसूल चुका था. वह लगातार व्यवसायी को परेशान कर रहा था और पैसे की मांग कर रहा था. जब व्यवसायी ने और पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके बेटे हसन का अपहरण कर लिया और दो करोड़ की मोटी फिरौती की मांग की.

    पुलिस के दबाव में छोड़ा था अपहृत को

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    गौरतलब है कि 20 जुलाई को हसन के अपहरण के बाद से ही पुलिस लगातार अपराधियों पर दबाव बनाए हुए थी. इसी दबाव के चलते अपराधी घबरा गए और हसन को सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के हेंसल में छोड़कर फरार हो गए थे.

    लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और उनकी तलाश जारी रखी, जिसका नतीजा आज सबके सामने है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार बरामद होने के कारण मानगो थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    four including a woman arrested in kidnapping case of brick businessman's son JAMSHEDPUR: Firing in Mango
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group