Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Hazaribagh : रांची से बेतिया जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, शव ले जा रहे अटेंडेंट की मौत, तीन घायल
    Breaking News

    Hazaribagh : रांची से बेतिया जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई, शव ले जा रहे अटेंडेंट की मौत, तीन घायल

    News DeskBy News DeskAugust 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    हजारीबाग. ईरबा से बेतिया शव लेकर जा रही एक एबुंलेंस की जोरदार टक्कर सोमवार रात एनएच-33 पर भारत माता चौक के समीप बायपास में हो गई. हादसा इतना दर्दनाक और भयानक था कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए.

    घटना ओवरटेक करने केे चक्कर में खड़े ट्रक से टकरा जाने के कारण हुई. इस घटना में शव के साथ जा रहे अटेंडेंट सदरे आलम (55 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस चालक समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए.

    घायलों को स्थानीय लोग और पुलिस की मदद से मेडिकल अस्पताल से ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, रांची के इरबा से बेतिया (बिहार) के लिए एक एंबुलेंस से 50 वर्षीय शाहिद अंसारी का शव ले जाया जा रहा था.

    एंबुलेंस में मृतक के परिजन सदरे आलम, मो. जमरूद्दीन, गुड्डू और चालक सवार थे. रात करीब 12 बजे भारत माता चौक के समीप एनएच-33 पर एक खड़े ट्रक में पीछे से एंबुलेंस की तेज टक्कर हो गई.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    इससे Ambulence के परखच्चे उड़ गए. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सदरे आलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर फरार हो गया.

    मौके पर पहुंची मुफस्सिल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज भेजा और घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उपचार के बाद तीनों घायलों को बिहार रवाना कर दिया गया.

    थाना प्रभारी कुणाल किशोर ने बताया कि प्रारंभिक बयान में अज्ञात वाहन से टक्कर की बात कही गई थी, लेकिन मौके की स्थिति से प्रतीत होता है कि ओवरटेक के प्रयास में एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकराई है.मामले की जांच की जा रही है.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    इधर, हादसे की सूचना मिलते ही मृतक सदरे आलम का भतीजा शाहबुद्दीन हजारीबाग पहुंचा. बताया कि वे अपने चाचा के शव को अंतिम संस्कार के लिए बेतिया ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश इस यात्रा में एक और जीवन खत्म हो गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    attendant carrying the body died Hazaribagh: Ambulance going from Ranchi to Bettiah collided with a parked truck three injured
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group