Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»कीताडीह के रवि यादव को गोली मारने के मामले में पांच संदिग्धों की तलाश में छापेमारी
    Breaking News

    कीताडीह के रवि यादव को गोली मारने के मामले में पांच संदिग्धों की तलाश में छापेमारी

    News DeskBy News DeskAugust 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी में 5 अगस्त की शाम हुए फायरिंग कांड में रवि यादव को गोली मारने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. परसुडीह थाना में रवि के पिता कन्हैया यादव के बयान पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस सभी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

    दर्ज प्राथमिकी में जिन आरोपियों के नाम हैं, उनमें निहाल तिवारी, संतोष तिवारी, समीर उर्फ पाडु, रेहान खान और योगेश साहु शामिल हैं. सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं.

    यह वारदात 5 अगस्त की शाम करीब 5.45 बजे घटी थी. उस समय रवि यादव कीताडीह ग्वाला पट्टी में मौजूद थे. तभी उपरोक्त आरोपी वहां पहुंचे और रवि को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. 9 राउंड फायरिंग की गई थी. इस हमले में रवि को काफी गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल रवि को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है.

    घटना के बाद से परसुडीह थाना पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. थानेदार ने बताया कि सभी आरोपियों की पहचान हो चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजह और आपसी रंजिश की भी जांच कर रही है. इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Raid in search of five suspects in the case of shooting of Kitadih's Ravi Yadav
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group