


जमशेदपुर:
टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में नवपदस्थापित क्षेत्रीय प्रबंधक सह आपदा अधिकारी समीर सौरभ के स्वागत में वेलकम समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार द्वारा पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करते हुए किया गया।
READ MORE :झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को SC से बेल, नीरज सिंह की हत्या में सात साल से जेल में था बंद
इस अवसर पर पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक सिंघल के कार्यकाल में किए गए महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का उल्लेख किया गया। सिविल डिफेंस टीम द्वारा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर किए गए राहत व जागरूकता अभियानों की भी जानकारी साझा की गई। विशेष रूप से झारखंड सरकार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चलाए जा रहे जागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर विविध कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई गई, जिसमें सिविल डिफेंस की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
नवप्रभारी क्षेत्रीय प्रबंधक समीर सौरभ ने सिविल डिफेंस टीम के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
READ MORE :JAMSHEDPUR NEWS :हरित क्रांति दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
इस स्वागत समारोह में सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार, डेमोस्ट्रेटर अनिल कुमार सिंह, कल्याण कुमार साहू, बोलेटीयर गीता कुमारी, अनामिका मंडल, अनिता टुडू सहित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के कर्मचारीगण उपस्थित थे।



