Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur :खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बड़ी संख्या में युवाओं की रही भागीदारी, गूंजे भारत माता के जयकारे
    Breaking News

    Jamshedpur :खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बड़ी संख्या में युवाओं की रही भागीदारी, गूंजे भारत माता के जयकारे

    खुदीराम बोस जैसे अमर बलिदानी हमारे हृदय में बसते है - काले
    News DeskBy News DeskAugust 11, 2025Updated:August 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज नाम खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने साकची कालीमाटी रोड स्थित कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह आयोजन नमन परिवार के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा और शहर के गणमान्य नागरिक गरिमामय उपस्थिति के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थित सभी ने खुदीराम बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर वातावरण “खुदीराम बोस अमर रहें” एवं “भारत माता की जय” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा।

    नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि खुदीराम बोस देश की आज़ादी के लिए फांसी के फंदे को मुस्कुराकर गले लगाने वाले सबसे कम उम्र के वीर सपूत थे। उनका बलिदान हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित से बड़ा कोई धर्म, कोई कर्तव्य और कोई लक्ष्य नहीं। उन्होंने आगे कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इस बलिदानी गाथा से प्रेरणा लेकर देश की अखंडता और एकता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।

    मुख्य अतिथि स्वामी सोमेश्वरानंद ने कहा खुदीराम बोस का साहस और देशभक्ति अद्वितीय है। हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र के विकास में योगदान देना चाहिए।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    विशिष्ट अतिथि अमिताभ चटर्जी ने कहा इतिहास के पन्नों में खुदीराम बोस का नाम सदैव अमर रहेगा। युवाओं को उनके बलिदान से प्रेरणा लेकर देश की सेवा में आगे आना चाहिए।

    विशिष्ट अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा खुदीराम बोस ने जिस निडरता से स्वतंत्रता के लिए संघर्ष किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनकी विरासत को संभालते हुए देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    वरिष्ठ पत्रकार बृजभूषण सिंह, पूर्व सैनिक परिवार के वरुण कुमार, सरदार बलविंदर सिंह, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष नीरू सिंह, उत्तर प्रदेश संघ के रामकेवल मिश्रा, धनुर्धर त्रिपाठी एवं अन्य ने अपने विचार रखे धन्यवाद ज्ञापन जूगुन पांडे ने किया।

    इस अवसर पर नमन परिवार के जसवंत सिंह भोमा, जयंती रमन, संदीप कुमार सिंह, कैशव तिवारी, मुन्ना सिंह, गोपीकांत, कैलाश झा, किरण सिंह, पुतुल सिंह, रितिका श्रीवास्तव, सिमी कश्यप, आरती मुखी, कंचन देवी, ममता साहा, महालक्ष्मी देवी, माया देवी, सीमा शर्मा, पिंकी यादव, सुनीता देवी, सीता देवी, पिंकी प्रसाद, सुमन त्रिपाठी, सीमा गोस्वामी सहित अन्य सैकड़ों सदस्यों ने देशभक्ति की भावना को और प्रबल करने का प्रण लिया।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    अखंडता अमरप्रीत सिंह काले अमिताभ चटर्जी आरती मुखी एकता कंचन देवी काले किरण सिंह कैलाश झा कैशव तिवारी खुदीराम बोस खुदीराम बोस अमर रहें गोपीकांत जयंती रमन जसवंत सिंह भोमा जूगुन पांडे देशभक्ति देशभक्ति की भावना धनुर्धर त्रिपाठी धन्यवाद ज्ञापन नमन परिवार नीरू सिंह पिंकी प्रसाद पिंकी यादव पुण्यतिथि पुतुल सिंह प्रेरणास्रोत बलविंदर सिंह बलिदान बृजभूषण सिंह भारत माता की जय ममता साहा महालक्ष्मी देवी माया देवी मुन्ना सिंह युवाओं के लिए प्रेरणा रामकेवल मिश्रा राष्ट्र विकास रितिका श्रीवास्तव वरुण कुमार वीर सपूत शैलेंद्र कुमार सिंह श्रद्धांजलि संकल्प. संदीप कुमार सिंह साकची कालीमाटी रोड साहस सिमी कश्यप सीता देवी सीमा गोस्वामी सीमा शर्मा सुनीता देवी सुमन त्रिपाठी स्वतंत्रता संग्राम स्वामी सोमेश्वरानंद
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group