Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur:अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय
    Breaking News

    Jamshedpur:अब ऋषि-मुनियों की परंपरा को पुष्पित-पल्लवित करने का वक्तःसरयू राय

    सरयू राय ने किया वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन क्रासर....................... धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ बताएगा वेद अनुशीलन के बारे में
    News DeskBy News DeskAugust 11, 2025Updated:August 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि लोग वेद का अध्ययन और अनुशीलन करें। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की जो परंपरा है, उसे पुष्पित-पल्लवित करें। वह यहां साकची स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर नगर विकास विभाग के मद से वेद अध्ययन अनुशीलन के लिए निर्मित शेड का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस वेद अनुशीलन केंद्र में आने वालों को धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के सम्मानित लोग शिक्षित-दीक्षित करेंगे।

    READ  MORE :JAMSHEDPUR NEWS :खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर नमन परिवार ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    श्री राय ने कहा कि अब वेद अनुशीलन के बारे में लोगों को बताया जाए। हमारे वेदों में क्या लिखा है, इसे भी लोगों को न सिर्फ बताया जाए बल्कि समझाया भी जाए। हमारी संस्कृति क्या है, सनातन क्या है, इन तथ्यों पर अब बात करने की जरूरत है। धर्म को लेकर देश-दुनिया में क्या चल रहा है, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। अब वेद अनुशीलन केंद्र के माध्यम से ही हम लोग सनातन के बारे में प्रचार करें। अपने धर्म, अपनी संस्कृति के बारे में लोगों को ज्यादा से ज्यादा बताया जाए। इस केंद्र का भरपूर प्रचार किया जाए ताकि लोग यहां आकर हमारी परंपरा के बारे में जानें, वेदों के बारे में जानें, समझें अध्ययन करें ताकि सनातन धर्म में और ज्यादा मजबूती आए।

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    READ MORE :साहिबगंज में सरकारी पाइप चोरी करते 16 लोग गिरफ्तार, तीन गाड़ी भी जब्त

    विधायक सरयू राय ने कहा कि वेद अध्ययन अनुशीलन का कार्य सही तरीके से हो और इसमें किसी प्रकार की व्यवस्थागत कमी होगी तो वह देखेंगे, यथासंभव सहयोग करेंगे। यह एक पुनीत कार्य है। हमें अपने वेदों को पढ़ना, जानना और समझना चाहिए। हम इसे जितना पुष्पित पल्लवित करेंगे, समाज के लिए उतना बेहतर होगा।
    इस मौके पर धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ के अध्यक्ष बिपीन झा, सचिव उमेश कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष सुधीर झा, विवेक पांडेय, राघवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ झुन्ना, धर्मेंद्र प्रसाद, सत्येंद्र पांडेय, राज सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    उमेश कुमार तिवारी ऋषि-मुनि परंपरा जमशेदपुर जमशेदपुर पश्चिमी धर्म प्रचार धर्मरक्षा धर्मरक्षिणी पौरोहित्य महासंघ धर्मेंद्र प्रसाद धार्मिक परंपरा धार्मिक शिक्षा नगर विकास विभाग भारतीय संस्कृति राघवेंद्र प्रताप सिंह राज सिंह विधायक विवेक पांडेय वेद अध्ययन वेद अनुशीलन वेद ज्ञान शेड उद्घाटन सत्येंद्र पांडेय सनातन धर्म सनातन प्रचार. समाजिक जागरूकता सरयू राय संस्कृति संरक्षण सुधीर झा स्वर्णरेखा नदी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group