Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, येलो अलर्ट जारी, गिरेगा तापमान
    Breaking News

    झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मॉनसून, येलो अलर्ट जारी, गिरेगा तापमान

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड में मॉनसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज हो गई हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रविवार, 17 अगस्त 2025 के लिए पूरे झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में आज गरज, तेज हवाओं, बारिश और वज्रपात की संभावना है. राजधानी रांची में पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ा है.

    बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया

    IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सोमवार तक एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बनने की संभावना है. वर्तमान में यह सिस्टम ओडिशा, उत्तर आंध्रप्रदेश और छत्तीसगढ़ के आसपास सक्रिय है. मॉनसून ट्रफ जैसलमेर, जोधपुर, कोटा, गुना, बैतूल, छत्तीसगढ़ से होते हुए विशाखापत्तनम तक फैला हुआ है. इस सिस्टम के प्रभाव से अगले कुछ दिनों में झारखंड सहित पड़ोसी राज्यों में मौसम में बड़े बदलाव की संभावना है.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    दो दिनों बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट संभव

    मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि, इसके बाद झारखंड में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है. यह बदलाव बंगाल की खाड़ी में बनने वाले निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से होगा. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की स्थिति में सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Monsoon becomes active again in Jharkhand temperature will fall yellow alert issued
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group