Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Rice Scam In Tatanagar Railway: FCI का 24 लाख रुपये के चावल लदा पूरा रेल वैगन गायब कर बाजार में बेचा, टाटानगर के दो रेल अधिकारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
    Breaking News

    Rice Scam In Tatanagar Railway: FCI का 24 लाख रुपये के चावल लदा पूरा रेल वैगन गायब कर बाजार में बेचा, टाटानगर के दो रेल अधिकारी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    News DeskBy News DeskAugust 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. रेलवे की मालगाड़ी से करीब 24 लाख रुपये के चावल लदा पूरा वैगन गायब करने के मामले में अब रेलवे ने बड़ी कार्रवाई की है. रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने टाटानगर के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. टाटानगर के गुड्स शेड में कमर्शियल क्लर्क के पद पर कार्यरत सूरज कुमार और मुकेश कुमार को चक्रधरपुर रेलवे कोर्ट में पेश करने के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में घाघीडीह सेंट्रल जेल भेज दिया गया. यह मामला करीब 24 लाख रुपये मूल्य के चावल गबन से संबंधित है, जो एक साल से अधिक पुराना है.

    ऐसे हुआ मामले का खुलासा
    मामले का खुलासा तब हुआ जब 12 मार्च 2024 को ओडिशा के कांताबांजी से पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर सिटी जंक्शन के लिए रवाना हुई एक मालगाड़ी अपने गंतव्य पर पहुंची. वहां गिनती के दौरान पता चला कि चावल से लदी एक पूरी वैगन गायब है. इस वैगन में चावल की कुल 1259 बोरियां थीं, जिनकी कीमत 23 लाख 92 हजार 930 रुपये आंकी गई थी. आरपीएफ ने सबूतों के आधार पर सोमवार, 18 अगस्त को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया. जांच में यह भी पाया गया कि इन कर्मचारियों ने अन्य वाणिज्यिक और एफसीआई के अधिकारियों की मिलीभगत से चावल गायब कर दिया. इस मामले में कुछ और लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है.

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कुमार बारीडीह का
    गिरफ्तार आरोपियों में सूरज कुमार बारीडीह आदर्श नगर का निवासी है, जबकि मुकेश कुमार रांची के धुर्वा स्थित एचईसी कॉलोनी का निवासी है. दोनों टाटानगर स्थित गुड्स शेड में कार्यरत थे.

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    13 फरवरी 2025 को दर्ज किया था मामला
    मामले की गंभीरता को देखते हुए टाटानगर आरपीएफ पोस्ट में इसी साल 13 फरवरी को रेलवे संपत्ति (गैरकानूनी कब्जा) अधिनियम की धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई. आरपीएफ की जांच टाटानगर गुड्स शेड पर केंद्रित हो 14 गई. लंबी और गहन तफ्तीश के बाद इस गबन में गुड्स शेड में तैनात दो कमर्शियल क्लर्कों की संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Rice Scam In Tatanagar Railway: FCI का 24 लाख रुपये के चावल लदा पूरा रेल वैगन गायब कर बाजार में बेचा Rice Scam In Tatanagar Railway: FCI's entire rail wagon loaded with rice worth Rs 24 lakh disappeared and sold in the market sent to jail two railway officials of Tatanagar arrested टाटानगर के दो रेल अधिकारी गिरफ्तार भेजे गए जेल
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पत्नी के साथ मां देवड़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    June 14, 2026

    Tata Steel: टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अगले हफ्ते तक वेज रिवीजन समझौता की उम्मीद

    June 14, 2026

    Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन में टू-व्हीलर पार्किंग संचालन को लेकर 2 माह के लिए टेंडर जारी

    June 14, 2026

    Jamshedpur: कार्य में लापरवाही पर धालभूमगढ़, बहरागोड़ा और पटमदा प्रखंड की CDPO का वेतन रोका

    June 14, 2026

    Jamshedpur: जमशेदपुर में माॅनसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, नालियों की सफाई और जलापूर्ति तंत्र दुरुस्त करने का आदेश

    June 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group