Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त
    Breaking News

    रांची में नकली विदेशी शराब बनाने का खुलासा, पांच गिरफ्तार, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें जब्त

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2025Updated:August 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : राजधानी रांची से सटे अनगड़ा थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब और शराब बनाने की सामग्री जब्त की है. इस दौरान 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के नाम संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर, शिवम कुमार, पवन कुमार महतो और लखन साहू बताये गये. इस बात की जानकारी रांची के रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर ने मीडिया के साथ साझा की है.

    SP ने मीडिया को बताया कि DIG सह रांची पुलिस कप्तान को बीती रात करीब साढ़े आठ बजे इंफॉर्मेशन मिली कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के राजाडेरा गांव में एक बंद पड़े स्कूल भवन के अंदर अवैध नकली शराब बनाई जा रही है. यह बंद पड़ा स्कूल भवन पवन कुमार महतो का है. मिली सूचना पर SSP के निर्देश पर रुरल एसपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सिल्ली DSP की देखरेख में टीम गठित की गयी. गठित टीम ने बताये गये ठिकाने पर रेड मारी और तीन लोगों को धर दबोचा.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    इन लोगों में संतोष कुमार साहू, सुरज कुमार ठाकुर, शिवम कुमार शामिल थे. इन लोगों को नकली शराब बनाते रंगेहाथ दबोचा गया है. पूछताछ में संतोष कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वे लोग साल 2018 से नकली शराब बनाने का धंधा कर रहे हैं. इस दौरान वह ठाकुरगांव में उत्पाद विभाग की कार्रवाई में दो बार जेल भी जा चुका है. इन लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने पिठोरिया थाना क्षेत्र के डाहेटोली गांव में लखन साहू के घर से भी भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब और सामग्री बरामद की. वहीं, लखन साहू और पवन पवन कुमार महतो को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, विभिन्न ब्रांड के नकली लेबल, जार में भरा स्प्रिट, आर्मी कैंटीन की नकली मोहरें, फ्लेवर कैमिकल व अन्य उपकरण बरामद किए.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Fake foreign liquor making exposed in Ranchi fake seals of Army canteen seized five arrested RAJDHANI KI KHABAR Ranchi news अपराध क्राइम झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group