


Jamshedpur. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी पर एक कार सर्विस सेंटर के कर्मचारियों के साथ बुरी तरह मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है. पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद हुई इस घटना में दो कर्मचारी घायल हो गए. पूरी वारदात सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.. पीड़ित कर्मचारियों ने एमजीएम थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 स्थित कार सर्विस सेंटर की बताई जा रही है. विवाद की शुरुआत पार्किंग को लेकर हुई मामूली कहासुनी से हुई, जो मारपीट तक पहुंच गयी. घटना के बाद पीड़ित कर्मचारियों ने एमजीएम थाना पहुंचकर राजद जिलाध्यक्ष शंभू चौधरी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.



