



Jamshedpur.जमशेदपुर में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया. मानगो के ओल्ड पुरुलिया रोड से लेकर धतकीडीह तक जश्न का माहौल नजर आया. जुलूस-ए-मोहम्मदी मानगो गांधी मैदान, जुगसलाई और मकदमपुर से उलेमा की तकरीर के बाद निकला. सबसे आगे उलेमा कारी जिया-उल-मुस्तफा और अन्य मौलाना चल रहे थे,
जबकि उनके पीछे आमजन, मानगो से लेकर साकची और धतकीडीह तक जगह-जगह लगाए गए स्टॉलों से अकीदतमंदों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया गया. चाय, हलवा, बिरयानी, चना, टॉफी, संतरा और बिस्किट बांटे गए. इस मौके पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सैकड़ों की संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी. जुलूस-ए-मोहम्मदी पूरी तरह शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.



