Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Crime: पत्नी ने की बेरहमी से पति की हत्या, फिर शव घर में गाड़ दिया, 10 दिनों के बाद ऐसे खुला राज
    Breaking News

    Jharkhand Crime: पत्नी ने की बेरहमी से पति की हत्या, फिर शव घर में गाड़ दिया, 10 दिनों के बाद ऐसे खुला राज

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Dhanbad. धनबाद जिले में एक आदिवासी महिला ने अपने शराबी पति की विवाद के बाद कथित तौर पर हत्या कर दी और शव को 10 दिनों से अधिक समय तक घर के अंदर दफनाये रखा. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. यह घटना टुंडी थानाक्षेत्र के तिलैयातन गांव की है. पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव शनिवार को निकाला जाएगा और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा जाएगा.

    टुंडी थाना प्रभारी उमा शंकर ने बताया कि सुरजी मझियान (42) ने अपने पति सुरेश हांसदा (45) की हत्या कर दी और शव गांव में मिट्टी से बने घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया. उमा शंकर ने कहा, ‘‘मामला तब सामने आया जब सुरेश हांसदा के रिश्तेदारों को संदेह हुआ। सुरेश हांसदा एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ और पड़ोसियों को उसके घर से दुर्गंध आ रही थी. इसके बाद ही रिश्तेदारों ने शुक्रवार शाम पुलिस को सूचना दी. पत्नी अपने पति की अनुपस्थिति के बारे में अलग-अलग बातें कह रही थी, लेकिन सख्ती से पूछताछ पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। हमने महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    उमा शंकर ने कहा, महिला ने दावा किया कि वह अपने पति के साथ अक्सर होने वाले झगड़ों से तंग आ चुकी थी. उसका पति लगभग हर दिन शराब पीकर आता था और उसके कई महिलाओं के साथ संबंध थे. उसने यह भी दावा किया है कि उसने अपने पति की लाठी और दरांती से हत्या कर दी है. हम हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने शव को बाहर निकालने के लिए एक मजिस्ट्रेट की तैनाती के लिए जिला प्रशासन को एक अनुरोध पत्र भेजा है. उन्होंने कहा, जिला प्रशासन द्वारा मजिस्ट्रेट की तैनाती के बाद ही हम शनिवार को शव बाहर निकालेंगे और शव को धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजेंगे.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10 दिनों के बाद हुआ खुलासा Jharkhand Crime: Wife brutally murdered husband Jharkhand Crime: पत्नी ने की बेरहमी से पति की हत्या revealed after 10 days then buried the body in the house फिर शव घर में गाड़ दिया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group