Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jharkhand: पुलिस ने तस्करों के चंगुल से दो आदिवासी युवतियों को बचाया, दोनों को मुंबई और दिल्ली भेजने की थी तैयारी, दो लोग गिरफ्तार, नकदी समेत कई सामान बरामद
Breaking News

Jharkhand: पुलिस ने तस्करों के चंगुल से दो आदिवासी युवतियों को बचाया, दोनों को मुंबई और दिल्ली भेजने की थी तैयारी, दो लोग गिरफ्तार, नकदी समेत कई सामान बरामद

News DeskBy News DeskSeptember 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Sahibgunj. साहिबगंज जिले में पुलिस ने मानव तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए बुधवार को एक जोड़े को गिरफ्तार किया और दो युवतियों को बचा लिया। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी. पुलिस ने जोड़े से नकदी भी बरामद की, जो उन्होंने युवतियों को दिल्ली तथा मुंबई में एजेंट के पास भेजने के बदले में ली थी. ये दोनों युवतियां आदिवासी हैं और 15 और 20 साल की हैं. साहिबगंज टाउन थाने के प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सकरोगढ़ इलाके में गणेश मंदिर के पास एक घर में छापा मारा गया. गुप्ता ने कहा, ‘‘हमें सूचना मिली थी कि किराए के मकान में रहने वाले लोग लड़के-लड़कियों को मजदूरी के लिए महानगरों में भेजते हैं.

छापेमारी के दौरान हम दो युवतियों को छुड़ाने में कामयाब रहे और इस धंधे में लिप्त एक जोड़े को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि बचाई गईं युवतियां पड़ोसी पाकुड़ जिले की हैं और उनके अभिभावकों को यह विश्वास दिलाकर उन्हें साहिबगंज लाया गया था कि उन्हें दिल्ली और मुंबई में काम करके अच्छा वेतन मिलेगा. गुप्ता ने कहा,‘जोड़ा – मैरी सोरेन और संजय सोरेन – साहिबगंज जिले के निवासी हैं. हमें संजय का पीछा करना पड़ा, जो घर की दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस ने बताया कि मैरी सोरेन को इससे पहले 2013 में भी इसी तरह के मामले में गिरफ्तार किया गया था.

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में SIMPLE 2026 शुरू, AI और डिजिटल ट्विन से बढ़ेगी औद्योगिक मशीनों की उम्र? पांच दिन मंथन करेंगे विशेषज्ञ

पुलिस अधिकारी ने कहा, हमने बचाई गई युवतियों के माता-पिता को बुलाया है और युवतियों को बाल कल्याण समिति के पास रखा गया है. पुलिस ने 41,070 रुपये नकद, कई फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन और बैंक दस्तावेज भी बरामद किए, जिनसे पता लगता है कि एजेंट ने लड़कियों को दूसरे शहरों में काम पर भेजने के लिए लेनदेन किया था.

HAZARIBAGH NEWS: हजारीबाग में टाटा टिस्कॉन TMT सरियों की संदिग्ध चोरी का खुलासा, होटल के पीछे से कटी हुई सरियां बरामद

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में SIMPLE 2026 शुरू, AI और डिजिटल ट्विन से बढ़ेगी औद्योगिक मशीनों की उम्र? पांच दिन मंथन करेंगे विशेषज्ञ

October 30, 2026

HAZARIBAGH NEWS: हजारीबाग में टाटा टिस्कॉन TMT सरियों की संदिग्ध चोरी का खुलासा, होटल के पीछे से कटी हुई सरियां बरामद

October 30, 2026

Saraikela: ‘कोहिनूर स्टील कंपनी’ पर ED का छापा, 8 घंटे तक चली जांच, 900 करोड़ के बैंक लोन मामले में कार्रवाई

October 30, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: NIT जमशेदपुर में SIMPLE 2026 शुरू, AI और डिजिटल ट्विन से बढ़ेगी औद्योगिक मशीनों की उम्र? पांच दिन मंथन करेंगे विशेषज्ञ

October 30, 2026

HAZARIBAGH NEWS: हजारीबाग में टाटा टिस्कॉन TMT सरियों की संदिग्ध चोरी का खुलासा, होटल के पीछे से कटी हुई सरियां बरामद

October 30, 2026

Saraikela: ‘कोहिनूर स्टील कंपनी’ पर ED का छापा, 8 घंटे तक चली जांच, 900 करोड़ के बैंक लोन मामले में कार्रवाई

October 30, 2026

Railway Special Train. दीवाली और छठ को लेकर 3 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच चलेगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, दक्षिण पूर्व रेलवे ने जारी किया आदेश

October 30, 2026

Tata Steel की विजया-टू आयरन खदान को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू, दिवाली के बाद MDO का होगा चयन

October 30, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group