


Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम में सोमवार को बड़ा सड़क हादसा सामने आया. यहां एक ट्रक और वैन के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह दुर्घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में घटी. हाटगम्हरिया थाने के प्रभारी अधिकारी उत्तम तिवारी ने बताया कि सभी घायलों को झारखंड-ओडिशा सीमा पर स्थित चंपुआ और जिले के कुमारडुंगी सहित निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती कराया गया है.
मृतकों में वाहन का चालक भी शामिल है.अधिकारी ने बताया कि घायलों में से एक फूलमती देवी की हालत गंभीर बताई गई है. जानकारी के अनुसार सोमवार साप्ताहिक हाट से खरीदारी कर अपने गांव के लोग घर लौट रहे थे. इसी क्रम में कुइड़ा गांव के नर्सरी मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेलर से सवारी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गयी. इसमें तीन युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गये



