Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: घाटशिला विधान सभा में उप चुनाव को लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी ने SDO Office में की बैठक, ये दिये निर्देश
    Breaking News

    Ghatsila By Election: घाटशिला विधान सभा में उप चुनाव को लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी ने SDO Office में की बैठक, ये दिये निर्देश

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ghatsila. घाटशिला विधान सभा में उप चुनाव की तैयारी चल रही है. इसे लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने सोमवार को घाटशिला अनुमंडल कार्यालय सभागार में बैठक की. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में एक जगह रिक्त होने के कारण बाय-इलेक्शन होना है.उन्होंने वैसे पात्र मतदाता जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वे समय रहते अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जुड़वा लें. भारत निर्वाचन आयोग का लक्ष्य है एक भी मतदाता छूटे नहीं. इसे पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना है.

    गौरतलब है कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सीट खाली हो गयी है. वहां से मंत्री और घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन चुनाव जीते थे, लेकिन उनका निधन पिछले दिनों हो गयी. इसके बाद से वहां सीट खाली है और नये सिरे से चुनाव होगा. इसको लेकर ही वे दौरे पर पहुंचे. बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि उप निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी चेकपोस्ट चिन्हित कर लें, विधानसभा क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय स्थापित करते हुए चेकपोस्ट को भी चिन्हित कर लें,

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    एफएसटी गठित करने एवं अन्य सभी निर्वाचन सम्बन्धी कोषांगो का गठन करने हेतु सूची तैयार कर लें. उन्होंने कहा कि पदाधिकारी एक्टिव मोड में कार्य करें एवं मतदाताओं को मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं का भी भौतिक निरीक्षण करें. उन्होंने कहा कि वृहत प्रचार प्रसार करते हुए मतदाता सूची में जुड़ने एवं मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने का कार्य करें. बैठक के उपरान्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के गुड़ाबान्दा प्रखंड स्थित सुदूरवर्ती मतदान केंद्र 189, प्रथमिक विद्यालय खेजुरदाडी की भौतिक समीक्षा की.

    बैठक में डीसी कर्ण सत्यार्थी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह, एसडीओ सुनील चंद्र, एसडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत, एलआरडीसी नित निखिल सुरीन, बीएलओ, प्रखंड-अंचल अधिकारी समेत कई अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    gave these instructions Ghatsila By Election: Jharkhand's Chief Election Officer held a meeting in SDO Office regarding the by-election in Ghatsila Legislative Assembly Ghatsila By Election: घाटशिला विधान सभा में उप चुनाव को लेकर झारखंड के मुख्य चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक ये दिये निर्देश
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group