Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Chaibasa : सोनुवा में पेड़ से लटकता मिला नाबालिग का शव, आत्महत्या या हत्या में उलझी पुलिस
Crime

Chaibasa : सोनुवा में पेड़ से लटकता मिला नाबालिग का शव, आत्महत्या या हत्या में उलझी पुलिस

News DeskBy News DeskSeptember 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुवा थाना अंतर्गत नुवागांव टोला महुलबोरय में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा बसंती सामड ने आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार सोनुवा थाना अंतर्गत नुवागांव टोला महुलबोरय में नाबालिग छात्रा बसंती सामड के साथ घर में मंगलवार रात खाने की कुछ चीजों को लेकर हुए झगड़े हुए थे. झगड़े के बाद बसंती देर रात घर से निकल गई थी. परिवार वालों ने रात भर उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला.

बुधवार सुबह कुछ बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, तभी उनकी नजर सागुवान के पेड़ पर पड़ी, जहां बसंती का शव दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था. बच्चों ने तुरंत परिवार वालों को सूचित किया, जिससे गांव में मातम छा गया. सोनुवा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया. पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है.

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इधर समाचार लिखे जाने तक आत्महत्या का कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही है. ताकि आगे की कार्रवाई कर सकें.

गांव वाले भी इस घटना से सदमे में हैं. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. यह घटना एक बार फिर से बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के बीच संवाद के महत्व को उजागर करती है.

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

ADITYAPUR NEWS: औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों पर ASIA ने उठाए सवाल, JIADA निदेशक ने दिया जल्द मरम्मत का भरोसा

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :जमशेदपुर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर, गुरुवार को होगी अंतिम संस्कार

October 29, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: JHTET परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, DC-SSP ने की उच्चस्तरीय बैठक, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए सख्त निर्देश

October 29, 2026
Recent Post

Tata Steel समेत 12 बड़े संस्थानों पर प्रदूषण बोर्ड सख्त, 180 दिन का मिला अल्टीमेटम, जनरेटरों पर लगाना होगा प्रदूषण नियंत्रण उपकरण

October 29, 2026

Tata Group में बदलाव की तैयारी, 12 नवंबर को नोएल टाटा छोड़ेंगे 6 कंपनियों के बोर्ड, Tata Steel में वाइस चेयरमैन का पद भी छोड़ेंगे

October 29, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group