Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: मानगो में फंदे से लटका मिला शादीशुदा महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा युवक, परिजनों ने प्रताड़ित करने के लगाये आरोप
    Breaking News

    Jamshedpur: मानगो में फंदे से लटका मिला शादीशुदा महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा युवक, परिजनों ने प्रताड़ित करने के लगाये आरोप

    News DeskBy News DeskOctober 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के मानगो इलाके में एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे 24 वर्षीय अभिषेक शर्मा का शव सोमवार को फंदे से लटका पाया गया. अभिषेक पिछले एक साल से एक विवाहित महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था. महिला के दो बच्चे हैं और वह अपने पति से अलग रह रही थी. महिला का कहना है कि अभिषेक ने फांसी लगाकर जान दी है, जबकि अभिषेक के परिजन इसके पीछे साजिश का आरोप लगा रहे हैं. बताया गया कि महिला ने सोमवार को शहर में रहने वाले अपने परिजनों को अभिषेक के फंदे पर लटकने की सूचना दी. परिजन मौके पर पहुंचे और अभिषेक को आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर फैलते ही अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया.

    मृतक के परिजनों ने महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद होमगार्ड जवानों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला को सुरक्षित रूप से एमजीएम थाना पहुंचाया और उससे पूछताछ की. परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला पिछले कई महीनों से अभिषेक को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही थी. उन्होंने बताया कि करीब छह महीने पहले अभिषेक ने मानगो की फ्रेंड्स कॉलोनी में किराए पर एक फ्लैट लिया था, जहां महिला और उसके बच्चे भी साथ रह रहे थे.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मानगो थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. महिला से पूछताछ जारी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के पीछे कोई विवाद या दबाव तो नहीं था। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: A young man living in a live-in relationship with a married woman was found hanging in Mango; family members accused him of harassment. Jamshedpur: मानगो में फंदे से लटका मिला शादीशुदा महिला के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा युवक परिजनों ने प्रताड़ित करने का लगाया आरोप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group