Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: बागबेड़ा में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान, देखने पहुंचे विधायक संजीव सरदार, हर संभव मदद करने का दिया भरोसा
    Breaking News

    Jamshedpur: बागबेड़ा में भीषण आग, 7 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान, देखने पहुंचे विधायक संजीव सरदार, हर संभव मदद करने का दिया भरोसा

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2025Updated:October 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. बागबेड़ा रेलवे लाल बिल्डिंग स्थित सब्जी बाजार के समीप देर रात लगभग 1:30 बजे भीषण आग लगने से लगभग 6 से 7 दुकानें जलकर राख हो गईं. वही दो-तीन दुकाने आग के लपेटे में आ गई थी. आग इतनी तेजी से फैली कि स्थानीय लोग जब तक कुछ समझ पाते, दुकानों में रखा सारा सामान जल चुका था. घटना की सूचना मिलते ही तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस हादसे में लगभग 10 से 12 लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना की सूचना पाकर बागबेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव, मुखिया मायावती टुडू, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य राजू ठाकुर, अजीत सिंहा, संजय महतो सहित कई स्थानीय दुकानदार मौजूद रहे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    विधायक संजीव सरदार ने किया निरीक्षण
    घटना की जानकारी पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को दी. सूचना मिलते ही विधायक सरदार तत्काल सुबह घटनास्थल पहुंचे और पीड़ित दुकानदारों से मिलकर ढांढस बंधाया. उन्होंने जले हुए दुकानों का निरीक्षण कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया. वहीं, पूर्व जिला पार्षद किशोर यादव ने जमशेदपुर प्रखंड के अंचल पदाधिकारी मनोज कुमार से मुलाकात कर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    जली हुई दुकानों की सूची
    आग में दुकानों का नुकसान होने वालों में कृष्णा (साइकिल रिपेयरिंग),अंजलि (अंडा दुकान),गोपाल (खाना बनाने का दुकान),राजेश प्रसाद (मां भवानी सीसा दुकान),जितेंद्र (आलू-प्याज दुकान),हसन (गाड़ी पंचर दुकान), राजेश (खाना बनाने वाला होटल), मनोज (भुंजा दुकान), अखिलेश वर्मा (मोटरसाइकिल गैरेज), महेश (डीसी तार ) शामिल है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    7 shops burnt to ashes 7 दुकानें जलकर खाक assured all possible help. Jamshedpur: Massive fire in Bagbeda Jamshedpur: बागबेड़ा में भीषण आग loss worth lakhs MLA Sanjeev Sardar visited the spot देखने पहुंचे विधायक संजीव सरदार लाखों का नुकसान हर संभव मदद करने का दिया भरोसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group