Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saranda Naxal Attack: सारंडा जंगल में नक्सली हमला, IID ब्लास्ट में CRPF के इंस्पेक्टर सहित तीन जवान जख्मी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
    Breaking News

    Saranda Naxal Attack: सारंडा जंगल में नक्सली हमला, IID ब्लास्ट में CRPF के इंस्पेक्टर सहित तीन जवान जख्मी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    News DeskBy News DeskOctober 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में शुक्रवार को दो आईईडी विस्फोट होने से सीआरपीएफ के एक इंस्पेक्टर समेत तीन जवान घायल हो गए. इस धमाके में सीआरपीएफ 60 बटालियन के इंस्पेक्टर केके मिश्रा समेत तीन जवान घायल हो गए हैं. घायलों में रामकृष्ण गागराई और मंटू कुमार भी शामिल हैं. ये घटना उस समय हुई जब सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चला रही थी. जैसे ही जवान पहाड़ी क्षेत्र में आगे बढ़े, नक्सलियों ने छिपकर आईईडी विस्फोट कर दिया. जोरदार धमाके से आसपास का इलाका दहशत में आ गया. घायल जवानों को बचाने के लिए तुरंत मेडिकल टीम मौके पर भेजी गई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया. पश्चिमी सिंहभूम के एसपी अमित रेणु ने इस आईईडी विस्फोट की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि इस घटना मे तीनों घायलों की हालत अब स्थिर है और उनका इलाज जारी है. इस घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये विस्फोटक प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) द्वारा लगाए गए थे, जो झारखंड में सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मना रहा है. पुलिस उपमहानिरीक्षक (कोल्हान) अनुरंजन किस्पोटा ने बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाबूडीह इलाके में हुए विस्फोटों में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक इंस्पेक्टर और दो जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल इंस्पेक्टर को पड़ोसी ओडिशा के राउरकेला स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    झारखंड पुलिस ने आठ अक्टूबर को सीपीआई (माओवादी) द्वारा शुरू किए गए ‘प्रतिरोध सप्ताह’ के मद्देनजर पूरे राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी है. संगठन ने 15 अक्टूबर को बंद का भी आह्वान किया है. पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) माइकल राज ने बृहस्पतिवार को को बताया था कि सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 12 बटालियन और झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी) तथा भारतीय रिजर्व बटालियन (आईआरबी) की 20 टुकड़ियों को तैनात किया गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    एक जगह उड़ाई पुलिया
    नक्सलियों की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पास के ही इलाके में एक और लैंडमाइन ब्लास्ट कर पुलिया को उड़ा दिया. हालांकि, इस दूसरे विस्फोट की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरकर तलाशी अभियान तेज कर दिया है.

    घटना के बाद से सारंडा जंगल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और भी तीव्र कर दिया गया है. पुलिस का मानना है कि यह हमला सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव के जवाब में किया गया है. इलाके में बड़ी संख्या में बलों की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को दोहराया न जा सके.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    IID ब्लास्ट में CRPF के इंस्पेक्टर सहित तीन जवान जख्मी Saranda Naxal Attack: Naxal attack in Saranda forest Saranda Naxal Attack:'सारंडा जंगल में नक्सली हमला security agencies alert three CRPF personnel including an inspector injured in IID blast
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group