Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस के AC कोच में में TTE को सिर काटने की धमकी देने वाली बेटिकट महिला शिक्षिका पर RPF का शिकंजा, केस दर्ज, विभागीय कार्रवाई भी होगी
    Breaking News

    रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस के AC कोच में में TTE को सिर काटने की धमकी देने वाली बेटिकट महिला शिक्षिका पर RPF का शिकंजा, केस दर्ज, विभागीय कार्रवाई भी होगी

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. सोशल मीडिया पर वायरल बेटिकट महिला शिक्षिका खुशबू मिश्रा और उसके पिता पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) शिकंजा कसने जा रहा है. रांची से गोरखपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में टिकट मांगने पर TTE से उलझने, देवरिया स्टेशन पर पिता और परिवार के लोगों के हंगामा करने, सिर काटने की धमकी देने, टीटीई से दुर्व्यहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में आरपीएफ ने केस दर्ज कर लिया है. अज्ञात लोगों पर दर्ज केस में आरपीएफ ने महिला और उसके पिता को पूछताछ के लिए बुलाया है. खुशबू सरकारी शिक्षक हैं और मूल रूप से बिहार के सीवान जिले की ही रहने वाली हैं. सीवान के मैरवा इलाके से उनका परिवार देवरिया जाकर बसा है. सूत्रों के मुताबिक डेढ़ महीने पहले सारण जिले में एकमा इलाके के भोदसा हाई स्कूल में उनकी पोस्टिंग हुई थी.

    उन्हें अंतर जिला ट्रांसफर में सीवान जिला मिल गया है. एकमा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) योगेंद्र बैठा ने इस बारे में जानकारी लेने पर कहा कि उनके संज्ञान में ट्रेन का मामला नहीं है. बैठा ने कहा कि अगर कानूनी तौर पर यह प्रकरण उनके संज्ञान में आता है तो जांच की जाएगी.

    टीटीई एसोसिएशन ने उठाये थे गंभीर सवाल
    घटना के दिन बेटिकट एसी कोच में यात्रा के लिए 990 रुपये का चालान वसूलकर टीचर को छोड़ दिया गया था, जिस पर टीटीई एसोसिएशन ने गंभीर सवाल उठाए थे.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    यह है मामला
    4 अक्टूबर को रांची से ट्रेन नंबर 18629 गोरखपुर जा रही थी. ट्रेन के एसी कोच में TTE प्रकाश कुमार की ड्यूटी थी. सीवान में एसी कोच में एक महिला शिक्षक चढ़ गई और अंदर जाकर बैठ गई. टीटीई ने जब टिकट मांगा तो वह टीटीई से ही उलझने लगी। महिला शिक्षक ने टीटीई से ना सिर्फ बहस की, बल्कि उसे धमकी भी दी.

    इसके बाद टीटीई ने आरपीएफ देवरिया को घटना की जानकारी दी. उधर, महिला शिक्षक ने ट्रेन से ही फोन करके परिजनों को स्टेशन पर बुला लिया. ट्रेन देवरिया पहुंचने के बाद टीचर, उसके पिता और परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में स्टेशन पर खूब बवाल काटा. टीचर ने टीटीई को सिर काट लेने की भी धमकी दी.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    case registered departmental action to be taken RPF cracks down on ticketless female teacher who threatened to behead TTE in AC coach of Ranchi-Gorakhpur Express केस दर्ज रांची-गोरखपुर एक्सप्रेस के AC कोच में में TTE को सिर काटने की धमकी देने वाली बेटिकट महिला शिक्षिका पर RPF का शिकंजा विभागीय कार्रवाई भी होगी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group