Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: JMM कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला
    Breaking News

    Jharkhand: JMM कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या, एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Medninagar. पलामू जिले में मंगलवार को कथित तौर पर भूमि विवाद को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान डंडार कला गांव के निवासी मुन्ना सिन्हा (38) के रूप में हुई है. यह घटना उस समय हुई जब वह ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहा था. पनकी पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) राजेश रंजन ने कहा कि मुन्ना पर एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने हमला किया था.

    हमलावर मुन्ना को हल चलाने से रोकने की कोशिश कर रहे थे और जब उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो हमलावरों ने हथियारों से उस पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस के अनुसार, मुन्ना का प्राथमिक उपचार पनकी में किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एमएमसीएच) रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    लेस्लीगंज के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) मनोज कुमार झा ने कहा कि मुन्ना की हत्या कुल्हाड़ी से की गई थी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी जब्त कर ली है. पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए काम कर रही है. सभी हमलावरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. हम उन्हें पकड़ने के लिए कई जगहों पर छापेमारी कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया गया है. अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मामले की जांच जारी है.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    attacked by over a dozen assailants with sharp weapons Jharkhand: JMM worker brutally murdered Jharkhand: JMM कार्यकर्ता की बेरहमी से हत्या एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने धारदार हथियारों से किया हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group