Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप; DC-SP और SDO को किया कॉल, तीनों के मोबाइल थे बंद, सीनियर अफसर 3-4 फोन रखते हैं, सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाये सवाल?
    Breaking News

    Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप; DC-SP और SDO को किया कॉल, तीनों के मोबाइल थे बंद, सीनियर अफसर 3-4 फोन रखते हैं, सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाये सवाल?

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2025Updated:October 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी गुरुवार को बोकारो आये थे. भाजपा नेता मंतोष सोरेन की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम कराने के मामले को लेकर श्री मरांडी ने जिले के डीसी, एसपी व एसडीओ को कॉल किया. तीनों अधिकारियों के सरकारी व गैर-सरकारी नंबर पर कॉल किया व करवाया गया. लेकिन, तीनों अधिकारी के नंबर स्विच ऑफ मिला. मरांडी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सरकार एवं अधिकारियों पर कई गंभीर आरोप लगाये हैं. मरांडी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि अगर दिन के 11 बजे जिले के शीर्ष अधिकारी ही संपर्क से बाहर हों, तो यह बताने की जरूरत नहीं कि सरकार कितनी गंभीरता से काम कर रही है और ऐसे अधिकारी कितने गैर जिम्मेदार हैं?

    उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा है कि जानकारी मिली है कि झारखंड के अधिकांश वरिष्ठ अधिकारी तीन-तीन, चार-चार मोबाइल नंबर रखते हैं. एक सरकारी नंबर जो कभी उठाया नहीं जाता, दूसरा प्राइवेट नंबर जो सिर्फ दोस्त व परिचितों के लिए होता है और बाकी सीक्रेट नंबर, जो सेटिंग-गेटिंग व धंधे के लिए प्रयोग होता है. श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा है कि उनकी बातों पर यकीन ना हो तो खुद से भी पता कर लीजिए कि आपके आंख में धूल झोंक कर बेनामी नंबरों से ऐसे अफसर कैसे -कैसे धंधा कर रहे हैं?

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    यह स्थिति प्रशासनिक अनुशासन पर गंभीर सवाल उठाती है. इस पर संज्ञान लेने की अपील की है. अधिकारियों को कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं, बल्कि जनता की सेवा के लिए नियुक्त किया गया है. अगर जनप्रतिनिधियों को ही अधिकारियों से बात करने में इतनी कठिनाई हो रही है, तो आम जनता का हाल सहज ही समझा जा सकता है.

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and SDO; all three had their mobile phones switched off; senior officers keep 3-4 phones; questioned the working style of government officials? Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप; DC-SP और SDO को किया कॉल Babulal Marandi's major allegation: Called DC sp तीनों के मोबाइल थे बंद सीनियर अफसर 3-4 फोन रखते हैं; सरकारी अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाये सवाल?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: भुइयांडीह अतिक्रमण कार्रवाई पर विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात, पुनर्वास तक कार्रवाई रोकने की मांग

    August 5, 2026

    CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में #NewVoters अभियान का शुभारंभ, ECI NET ऐप से नए मतदाताओं को पंजीकरण की जानकारी

    August 5, 2026

    HAJIPUR NEWS: सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का बड़ा ऐलान, सहरसा-बरौनी-हाजीपुर-वाराणसी-प्रयागराज मार्ग से चलेगी दैनिक सेवा

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पूर्वी सिंहभूम में प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, 15.11 लाख मतदाता शामिल; 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका

    August 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: उपायुक्त की स्वास्थ्य विभाग समीक्षा बैठक, हर माह 10 ब्लड डोनेशन कैंप और 100% संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश

    August 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group