Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Ghatsila By Election: चुनावी प्रचार में AI से तैयार सामग्री के अनुचित उपयोग पर सख्ती, नये दिशा-निर्देश जारी
    Breaking News

    Ghatsila By Election: चुनावी प्रचार में AI से तैयार सामग्री के अनुचित उपयोग पर सख्ती, नये दिशा-निर्देश जारी

    News DeskBy News DeskOctober 31, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनावी प्रचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार की गई सामग्री के अनुचित उपयोग पर सख्ती बरतते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. आयोग का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि मतदाताओं को गुमराह करने वाली किसी भी भ्रामक या परिवर्तित सामग्री पर रोक लगाई जा सके.

    चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनाव प्रचार में यदि किसी भी प्रकार की कृत्रिम बुद्धिमत्ता से तैयार या डिजिटल रूप से बदली गई तस्वीर, ऑडियो या वीडियो का उपयोग किया जाता है, तो उस पर साफ-साफ “कृत्रिम बुद्धिमत्ता से निर्मित” या “संशोधित सामग्री” लिखा होना आवश्यक होगा. यह घोषणा दृश्य सामग्री में कम से कम दस प्रतिशत भाग में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित की जानी चाहिए। वहीं, ऑडियो सामग्री में इसे शुरुआती दस प्रतिशत हिस्से में स्पष्ट रूप से बोला जाना अनिवार्य होगा.

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि ऐसी किसी भी सामग्री में उसके निर्माता या जिम्मेदार संस्था का नाम और विवरण दर्ज किया जाना जरूरी है. किसी व्यक्ति की पहचान, आवाज़ या स्वरूप को भ्रामक ढंग से पेश करने वाली सामग्री को प्रकाशित या प्रसारित करना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. निर्वाचन आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर नियमों का उल्लंघन करने वाली या आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है, तो उसे तीन घंटे के भीतर हटाना अनिवार्य होगा.

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    साथ ही, सभी राजनीतिक दलों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे कृत्रिम बुद्धिमत्ता से निर्मित सभी सामग्रियों का पूरा अभिलेख सुरक्षित रखें. इसमें निर्माता का विवरण, निर्माण की तारीख और समय जैसी जानकारी शामिल होनी चाहिए, ताकि आवश्यक होने पर जांच और सत्यापन किया जा सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Ghatsila By Election: Strict action against improper use of AI-generated content in election campaign Ghatsila By Election: चुनावी प्रचार में AI से तैयार सामग्री के अनुचित उपयोग पर सख्ती new guidelines issued नये दिशा-निर्देश जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: बागबेड़ा में बढ़ती चोरी एवं नशाखोरी पर जनप्रतिनिधियों ने जताई चिंता,थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

    July 3, 2026

    Jamshedpur News : विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर में 155 ने किया आवेदन, 124 आवेदकों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 3, 2026

    RANCHI NEWS: डिफेंडर्स FC के खिलाफ डूरंड कप 2026 अभियान का आगाज करेगी जमशेदपुर FC, रांची में खेलेगी सभी ग्रुप मुकाबले

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :अपराधियों के बढ़ते हौसलों के खिलाफ जनता एकजुट, ऐतिहासिक रहा जमशेदपुर बंद: रघुवर दास

    July 3, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम करेंगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधा संवाद, भारत की पहली ‘Made in India’ कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप लॉन्च कार्यक्रम में मिली अहम भूमिका

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group