Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»CM नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, प्रचंड विजय पर दी बधाई, बिहार में सरकार गठन पर की चर्चा, जानें क्या कहा?
    Bihar

    CM नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान, प्रचंड विजय पर दी बधाई, बिहार में सरकार गठन पर की चर्चा, जानें क्या कहा?

    News DeskBy News DeskNovember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रतिनिधियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की प्रचंड विजय पर उन्हें बधाई दी और राज्य में नई सरकार के गठन पर चर्चा की. उन्होंने विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस पर यह कहते हुए हमला बोला कि वे लोजपा (रामविलास) और मुख्यमंत्री कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू)के बीच “मतभेद होने का झूठा विमर्श” गढ़ रहे थे.

    पासवान ने यहां संवाददाताओं से कहा, लोजपा (रामविलास) के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की और राज्य में सरकार गठन पर चर्चा की. उन्होंने चुनाव से पहले राजग के सीट बंटवारे का जिक्र करते हुए कहा, मैं गठबंधन नेतृत्व का आभारी हूं. राजग ने हमारी पार्टी पर भरोसा जताया, जबकि हमारे पास बिहार विधानसभा में कोई विधायक नहीं था. लोजपा (रामविलास) ने राज्य में 28 सीटों पर चुनाव लड़ा और 19 पर जीत हासिल की.

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    उन्होंने यह भी दावा किया, “2020 में लोजपा (रामविलास) की चुनावी हार के कई जिम्मेदार थे. मैंने पार्टी को फिर से खड़ा करने के लिए संघर्ष किया. सत्तारूढ़ राजग ने शुक्रवार को बिहार में महागठबंधन को करारी शिकस्त देकर सत्ता बरकरार रखी, जिससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की लोगों में जबर्दस्त अपील की फिर पुष्टि हुई और कांग्रेस तथा इसकी सहयोगी राजद को गहरा झटका लगा.

    राजग की विजय की व्यापकता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके दो प्रमुख घटक दलों भाजपा और जद(यू) ने अपने-अपने खाते की 101 सीट में से लगभग 85 प्रतिशत पर जीत दर्ज की. गठबंधन ने 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 200 से अधिक सीट पर जीत हासिल की और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है.

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chirag Paswan met CM Nitish Kumar CM नीतीश कुमार से मिले चिराग पासवान congratulated him on his landslide victory discussed government formation in Bihar प्रचंड विजय पर दी बधाई बिहार में सरकार गठन पर की चर्चा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026
    Recent Post

    Jharkhand Cabinet Dicision: हेमंत कैबिनेट ने 27 प्रस्तावों को दी मंजूरी, राज्य में वीबी-जी राम-जी योजना लागू करने को मिली स्वीकृति

    July 3, 2026

    Jharkhand SIR: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने स्वयं भरा एसआईआर प्रपत्र, जनता से की अभियान में जुड़ने की अपील

    July 3, 2026

    Jamshedpur: कदमा के रामजनमनगर में चली गोली, युवक के जबड़े को चीरते हुए बाहर निकल गई गोली, गंभीर

    July 3, 2026

    Jamshedpur: हिमांशु सिंह हत्याकांड के खिलाफ एनडीए का जमशेदपुर बंद आज, शहर में रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा, फ्लैग मार्च निकला, भारी पुलिस बल तैनात

    July 3, 2026

    Jamshedpur Crime: नये SSP के पदभार संभालते ही जमशेदपुर में फिर चापड़बाजी, अपराधियों ने युवक पर किया जानलेवा हमला

    July 3, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group