


Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234.42 अंक या 0.28 प्रतिशत चढ़कर 84,797.20 अंक पर पहुंच गया. एनएसई निफ्टी 56.10 अंक या 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,966.15 अंक पर रहा. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाइटन, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयर लाभ में रहे.
दूसरी ओर टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, पावरग्रिड और ट्रेंट के शेयर नुकसान में रहे. व्यापक एशियाई शेयर बाजार मोटे तौर पर नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे.



