Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: भुइयांडीह के होटल ‘अतिथि भवन’ को सील करने में लापरवाही को लेकर Highcourt ने जमशेदपुर पुलिस को लगायी कड़ी फटकार, 26 नवंबर को किया तलब
    Breaking News

    Jamshedpur: भुइयांडीह के होटल ‘अतिथि भवन’ को सील करने में लापरवाही को लेकर Highcourt ने जमशेदपुर पुलिस को लगायी कड़ी फटकार, 26 नवंबर को किया तलब

    News DeskBy News DeskNovember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. भुइयांडीह निर्मलनगर स्थित होटल अतिथि भवन को सील किए जाने के मामले में झारखंड हाइकोर्ट ने जमशेदपुर पुलिस को कड़ी फटकार लगायी है. दरअसल, जस्टिस संजय प्रसाद की एकल पीठ ने होटल की मालकिन अंजना भुइयां (पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां की पत्नी) द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी फटकार लगायी. अदालत ने टिप्पणी की कि पुलिस इस पूरे प्रकरण में कानूनी प्रक्रिया का पालन करने में पूरी तरह विफल रही है, ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की उनकी क्षमता पर प्रश्नचिह्न लगता है. अदालत ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक, जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक और सीतारामडेर थाना प्रभारी बिनय प्रसाद मंडल को 26 नवंबर को सशरीर उपस्थित होकर कारण बताने का आदेश दिया है.

    यह है मामला
    प्रकरण की शुरुआत 12 जुलाई 2024 की रात हुई, जब धालभूम की अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह, डीएसपी निरंजन कुमार तथा सीतारामडेरा थाना पुलिस की टीम ने अचानक होटल अतिथि भवन में छापेमारी की थी. पुलिस ने होटल के तीन कमरों को सील कर दिया और वहाँ ठहरे पाँच युवक-युवतियों को हिरासत में लिया. बाद में सभी को पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    चौंकाने वाली बात यह कि इस छापेमारी के 40 दिन बाद, 17 अगस्त 2024 को सीतारामडेरा थाना में कांड संख्या 115/2024 दर्ज किया गया. इसमें होटल मालिक अंजना भुइयां को मुख्य आरोपी बनाया गया तथा NDPS Act की धारा 20(ii)/27 और अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3/7 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस का दावा है कि सील किए गए कमरों से ब्राउन शुगर और गांजा बरामद हुआ था. अंजना भुइयां की ओर से अधिवक्ता ज़ैद इमाम ने पुलिस की भूमिका को पूरी तरह नियम विरुद्ध बताते हुए अदालत में तीखी बहस की.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    उन्होंने देर से प्राथमिकी दर्ज करने, गिरफ्तारी न करने और प्रक्रिया का पालन न करने को गंभीर चूक बताया. अदालत ने राज्य सरकार का पक्ष रख रहे सहायक महाधिवक्ता आशुतोष आनंद से पूछा कि यदि होटल में अनैतिक गतिविधियाँ और मादक पदार्थ बरामद हुए थे, तो हिरासत में लिए गए लोगों को केवल पीआर बॉन्ड पर क्यों छोड़ दिया गया? अदालत ने इसे कानून-व्यवस्था में भारी लापरवाही करार देते हुए स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. गौरतलब है कि अंजना भुइयां को इस मामले में झारखंड उच्च न्यायालय से पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    26 नवंबर को किया तलब Jamshedpur: The High Court reprimanded the Jamshedpur Police for negligence in sealing the Bhuiyandih hotel 'Atithi Bhavan' and summoned them on November 26. Jamshedpur: भुइयांडीह के होटल 'अतिथि भवन' को सील करने में लापरवाही को लेकर Highcourt ने जमशेदपुर पुलिस को लगायी कड़ी फटकार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group