Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshepur: बिष्टुपुर साउथ पार्क के चिन्मया स्कूल के पास से बागबेड़ा का युवक गिरफ्तार, पुलिस की तलाशी में मिले पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस
Breaking News

Jamshepur: बिष्टुपुर साउथ पार्क के चिन्मया स्कूल के पास से बागबेड़ा का युवक गिरफ्तार, पुलिस की तलाशी में मिले पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस

News DeskBy News DeskNovember 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर साउथ पार्क स्थित चिन्मया स्कूल के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक बागबेड़ा इलाके के आदित्य झा उर्फ सन्नी (24) को रोक कर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसकी जींस की कमर से एक देशी पिस्टल तथा जेब से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए. मौके पर ही उसे पकड़कर थाना लाया गया. इस कार्रवाई को सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष के मार्गदर्शन में, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व और थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे के निर्देश पर की गई. पुलिस ने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना मिली थी कि क्षेत्र में एक युवक अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है, जिसके बाद तुरंत छापेमारी दल का गठन किया गया.

दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. सिटी एसपी के अनुसार गिरफ्तार आदित्य झा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है. वर्ष 2020 से 2024 के बीच उसके खिलाफ कुल चार मामले दर्ज रह चुके हैं, जिनमें मारपीट, जानलेवा हमला और अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं. उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार अपराधियों के संपर्क में रहता था और इलाके में उसकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर बनी हुई थी.

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

सिटी एसपी ने कहा कि जिले में अवैध हथियारों की रोकथाम को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. पिछले एक वर्ष के भीतर पूर्वी सिंहभूम जिले में लगभग 105 अवैध हथियारों की बरामदगी की गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधियों पर सख्त निगरानी रखते हुए ऐसे अभियानों को आने वाले दिनों में और तेज किया जाएगा.

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के जामशोला बॉर्डर पर 45 किलो गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; 22 लाख कीमत

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 108 वाहन जब्त और 1.31 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला

November 23, 2026

RANCHI NEWS: रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- विधानसभा को ओछी राजनीति का अड्डा न बनाएं

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, स्कूलों में नियमित चलेगा जागरूकता अभियान; अवैध कारोबार की सूचना 112 पर दें

November 23, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:हाईवे सेफ्टी टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक, मानगो फ्लाईओवर दिसंबर तक पूरा करने व ANPR कैमरों के निर्देश

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group