Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Stock Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का Market CAP 96,201 करोड़ रुपये बढ़ा, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल?
    Breaking News

    Stock Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का Market CAP 96,201 करोड़ रुपये बढ़ा, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल?

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Best Multibagger Stock
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 96,200.95 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस को हुआ. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 474.75 अंक या 0.55 प्रतिशत चढ़ा. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 86,055.86 अंक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर पहुंच गया. शीर्ष 10 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई.

    वहीं भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का बाजार मूल्यांकन घट गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा.

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    ऐसे तय होगी स्थानीय शेयर बाजार की दिशा
    स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह वृहद आर्थिक आंकड़ों की घोषणाओं, वैश्विक रुख, ब्याज दर पर भारतीय रिजर्व बैंक के निर्णय और विदेशी निवेशकों की गतिविधियों से तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. अक्टूबर, 2025 के लिए औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) के आंकड़े एक दिसंबर को जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, सोमवार को नवंबर के वाहन बिक्री के आंकड़े भी आएंगे, जो बाजार को दिशा देंगे.

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    जुलाई-सितंबर तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था उम्मीद से ज्यादा 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ी है- जो छह तिमाहियों में सबसे तेज रफ्तार है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती से पहले उत्पादन में तेजी आने से उपभोग बढ़ा, जिससे अमेरिका के भारी शुल्क के असर को कम करने में मदद मिली.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    201 crore 201 करोड़ रुपये बढ़ा know how will the stock market be next week? Stock Market: Market cap of seven of the top 10 Sensex companies increased by Rs 96 Stock Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से सात का Market CAP 96 जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    July 1, 2026

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026
    Recent Post

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    July 1, 2026

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी, Sensex और Nifty में उछाल

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group