Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Steel Half Marathon: टाटा स्टील हाफ मैराथन में देशभर से पहुंचे धावक, दिखा फिटनेस के प्रति उत्साह और जागरुकता, नरेंद्रन ने ये दिये संदेश?
    Breaking News

    Tata Steel Half Marathon: टाटा स्टील हाफ मैराथन में देशभर से पहुंचे धावक, दिखा फिटनेस के प्रति उत्साह और जागरुकता, नरेंद्रन ने ये दिये संदेश?

    News DeskBy News DeskNovember 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर रविवार की सुबह खेल और जोश से भर उठा, जब टाटा स्टील हाफ मैराथन की रंगारंग शुरुआत हुई. टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया पैसफिक के सीईओ टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसमें देशभर के धावकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया. रविवार, 30 नवंबर को सुबह 5:30 बजे, टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर और एशिया-पैसिफिक के सीईओ, टीवी नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखाकर भव्य दौड़ का शुभारंभ किया.

    इस वर्ष मैराथन में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के लिए 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 2 किलोमीटर की दौड़ आयोजित की गई थी. खास आकर्षण का केंद्र रही 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के विजेताओं को शानदार पुरस्कारों से नवाजा गया. प्रथम विजेता को 1 लाख का नकद पुरस्कार और एक चमचमाती ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता को 75,000 नकद और ट्रॉफी दी गई.

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    इस अवसर पर, टीवी नरेंद्रन ने कहा कि मैराथन का आयोजन हर साल की तरह फिटनेस के प्रति जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से किया गया है. उन्होंने विशेष रूप से बताया कि इस साल पहली बार 21 किलोमीटर की दौड़ को शामिल किया गया है, जो इस इवेंट को एक नया आयाम देता है. सीईओ श्री नरेंद्रन ने कहा कि “यह मैराथन सिर्फ एक दौड़ नहीं है, बल्कि यह पूरे शहर के लिए एक फिटनेस एक्टिविटी की तरह है.

    इस बार रिकॉर्ड संख्या में प्रतिभागी
    आयोजकों के अनुसार इस वर्ष मैराथन में प्रतिभागियों की संख्या पिछले सालों से काफी ज्यादा रही. इससे साफ है कि जमशेदपुर में फिटनेस और खेलों को लेकर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है.

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    did Narendran give this message? showing enthusiasm and awareness towards fitness Tata Steel Half Marathon: Runners from across the country participated in the Tata Steel Half Marathon Tata Steel Half Marathon: टाटा स्टील हाफ मैराथन में देशभर से पहुंचे धावक दिखा फिटनेस के प्रति उत्साह और जागरुकता नरेंद्रन ने ये दिये संदेश?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Himanshu Murder Case: भारी सुरक्षा के बीच परिवार की गैरमौजूदगी में तड़के 3 बजे हिमांशु के शव का हुआ पोस्टमार्टम, जमशेदपुर में हाई अलर्ट, धारा 163 लागू, पिता की दो टूक मांग-आरोपियों का हो एनकाउंटर

    July 1, 2026

    LPG Price Cut Today: जुलाई के पहले दिन महंगाई से राहत, 183.50 रुपये सस्ता हो गया LPG सिलेंडर

    July 1, 2026

    Petrol-Dieseal Price: नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया

    July 1, 2026
    Recent Post

    Noel Tata Resign Voltas:  ट्रेंट के बाद नोएल टाटा ने वोल्टास के चेयरमैन का पद भी छोड़ने की घोषणा की

    July 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी लौटी, Sensex और Nifty में उछाल

    July 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group