Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Literature Festival:देशभर के साहित्यकारों का ऐतिहासिक जमावड़ा,20–21 दिसंबर को बिस्टुपुर में संवाद, साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ
    Breaking News

    Jamshedpur Literature Festival:देशभर के साहित्यकारों का ऐतिहासिक जमावड़ा,20–21 दिसंबर को बिस्टुपुर में संवाद, साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ

    News DeskBy News DeskDecember 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR।

    . आगामी 20 एवं 21 दिसंबर 2025 को विद्यादीप फाउंडेशन द्वारा “जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल” का भव्य आयोजन होटल रामाडा, बिस्टुपुर में किया जा रहा है. यह महोत्सव केवल साहित्य का उत्सव नहीं, बल्कि संवाद, संवेदना और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का अनोखा संगम होगा, जहाँ समाज, साहित्य और सृजन एक साझा मंच पर एकत्रित होंगे. देश के विभिन्न क्षेत्रों से 100 से अधिक प्रतिष्ठित लेखक, विचारक, कलाकार, पद्म सम्मानित विभूतियाँ, युवा नवप्रवर्तक और कई सांस्कृतिक हस्तियाँ इस आयोजन में शिरकत करेंगी. दो दिवसीय इस महोत्सव में 25 से अधिक सत्र, सांस्कृतिक संध्या, युवा संवाद, कविता-पाठ, बुक लॉन्च, कार्यशालाएँ एवं सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे.

    शंकराचार्य से वीर सावरकर तक :

    धर्म, राष्ट्र और साहित्य आयोजन के दूसरे दिन संध्या 4 बजे एक महत्वपूर्ण सत्र आयोजित होगा जिसमें “शंकराचार्य से वीर सावरकर तक” विषय पर चर्चा करेंगे दिल्ली यूनिवर्सिटी के डीन (स्टूडेंट्स वेलफेयर) डॉ. रंजन त्रिपाठी. इस सत्र के संवाद–सूत्रधार जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार भवानंद झा होंगे.

    दर्शन की सीमाएँ नहीं होती :

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    एक गहन विचार–यात्रा गुरु ग्रंथ साहिब से लेकर श्रीमदभगवत गीता तक की आध्यात्मिक और दार्शनिक यात्रा पर प्रकाश डालेंगे देश के प्रसिद्ध दार्शनिक दिल्ली से आ रहे आचार्य डॉ. अरुण प्रकाश. इस सत्र के संवादसूत्रधार राँची से पधार रहे लेखक डॉ. मयंक मुरारी होंगे.

    नार्थ ईस्ट इकोज :

    भारत के सबसे रंगीन कोने से संवाद पूर्वोत्तर भारत की भाषाई विविधता, सांस्कृतिक रंगों और सामाजिक ताने-बाने पर चर्चा हेतु अरुणाचल प्रदेश से विख्यात लेखिका मोर्जुम लोयी एवं डॉ. तादाम रुती, तथा त्रिपुरा से डॉ. मिलन रानी जमातिया उपस्थित रहेंगी. इस सत्र का संचालन जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश राय करेंगे.

    विद्यादीप वयोवृद्ध साहित्य गौरव सम्मान

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    आयोजन समिति के सदस्य कमल किशोर अग्रवाल एवं आकाश मोदी ने बताया कि जमशेदपुर में साहित्य–सेवा और आजीवन सृजनात्मक योगदान के लिए पाँच प्रतिष्ठित साहित्यकारों को “विद्यादीप वयोवृद्ध साहित्य गौरव सम्मान” प्रदान किया जाएगा. चयनित विभूतियों में डॉ. सी. भास्कर राव, दिनेश्वर प्रसाद सिंह ‘दिनेश’, अरविंद विद्रोही, अधिवक्ता लक्ष्मी निधि एवं निर्मला ठाकुर का नाम शामिल हैं.

    प्रतिभागियों के लिए विशेष सुविधाएँ

    दो दिन का पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों को आधिकारिक पहचान पत्र, दोपहर का भोजन, सहभागिता किट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे. यह आयोजन जमशेदपुर की सांस्कृतिक धरोहर को राष्ट्रीय मंच से जोड़ने वाला एक ऐतिहासिक और यादगार उत्सव सिद्ध होगा.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Arun Prakash Philosopher Book Launch Events India Cultural Festival Jamshedpur Hotel Ramada Bistupur Event Jamshedpur Literature Festival Literary Dialogue Sessions Literature Festival India North East Literature Shankaracharya to Savarkar Session Vidyadeep Foundation जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल साहित्य महोत्सव जमशेदपुर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group