Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»INDIGO Flight Crisis: इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने व 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान
    Breaking News

    INDIGO Flight Crisis: इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 4 स्पेशल ट्रेनें चलाने व 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान

    News DeskBy News DeskDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. इंडिगो की बड़ी संख्या में फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. यात्रियों की सुविधा के लिए नई स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं. साथ ही कई प्रीमियम ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं. फ्लाइट रद्द होने के असर से बढ़ी यात्रा मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेल ने देशभर की 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का भी फैसला लिया है. इन कोचों को 114 अतिरिक्त ट्रिप्स में लगाया जा रहा है. ताकि विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर दक्षिण, पूर्वोत्तर और उत्तर भारत में सीटों की उपलब्धता बढ़े.

    दक्षिणी रेलवे (एसआर) ने सबसे अधिक संख्या में संवर्द्धन कार्य किए हैं, तथा 18 ट्रेनों की क्षमता में वृद्धि की है. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती जरूरतों के मद्देनजर 12425/26 जम्मू राजधानी एक्सप्रेस और 12424/23 डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में ‘थर्ड एसी’ का एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है.

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    उपाध्याय ने बताया, “इसी तरह, चंडीगढ़ 12045/46 शताब्दी एक्सप्रेस और 12030/29 अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस में भी एसी चेयर कार का एक-एक डिब्बा बढ़ाया गया है. अधिकारियों ने बताया कि ये बदलाव इन ट्रेन की आगामी सेवाओं से लागू होंगे और समस्या बनी रहने तक जारी रहेंगे. सूत्रों के अनुसार, यात्रियों की मांग में अचानक वृद्धि के कारण रेलवे नयी दिल्ली एवं पटना, मुंबई एवं नयी दिल्ली, अहमदाबाद और नयी दिल्ली के बीच चलने वाली कई ‘प्रीमियम ट्रेन’ में सभी प्रकार के एसी डिब्बों की संख्या बढ़ाने पर काम कर रहा है.
    – साउदर्न रेलवे (SR) : सबसे अधिक 18 ट्रेनों में कोच बढ़ाए, 6 दिसंबर से लागू.
    नॉर्दर्न रेलवे (NR) :  8 ट्रेनों में चेयर कार और 3AC कोच जोड़े गए.
    – वेस्टर्न रेलवे (WR) :  4 प्रमुख ट्रेनों में 2AC और 3AC कोच शामिल किए.
    – ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) : पटना–दिल्ली (12309) सेवा में 6–10 दिसंबर के बीच अतिरिक्त 2AC कोच.
    – ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECOR) :  भुवनेश्वर–दिल्ली रूट की तीन ट्रेनों में क्षमता बढ़ाई.
    – ईस्टर्न रेलवे (ER) : 7–8 दिसंबर को छह ट्रिप्स में अतिरिक्त स्लीपर कोच की व्यवस्था.
    नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (NFR) : 6–13 दिसंबर के बीच दो ट्रेनों में 3AC और स्लीपर कोचों की बढ़ोतरी.

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    चार स्पेशल ट्रेनें भी संचालित
    यात्रियों को राहत देने के लिए भारतीय रेलवे अतिरिक्त स्पेशल सेवाएं भी चला रहा है. रेल मंत्रालय का कहना है कि ये व्यवस्थाएं अचानक उत्पन्न हालात में यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और समयबद्ध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई हैं.
    – गोरखपुर–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल (05591/05592) :   7 से 9 दिसंबर तक चार ट्रिप्स
    – नई दिल्ली–मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन वंदे भारत स्पेशल (02439/02440) : 6 दिसंबर
    – नई दिल्ली–मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल (04002/04001) :  6 और 7 दिसंबर
    –  हजरात निजामुद्दीन–तिरुवनंतपुरम सुपरफास्ट स्पेशल (04080) :  6 दिसंबर को एकल ट्रिप

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 स्पेशल ट्रेनें चलाने व 37 प्रीमियम ट्रेनों में 116 अतिरिक्त कोच जोड़ने का ऐलान announces running of 4 special trains and adding 116 additional coaches to 37 premium trains INDIGO Flight Crisis: Railways takes major decision amid IndiGo crisis INDIGO Flight Crisis: इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026
    Recent Post

    Jharkhand SIR: राज्य में अब तक 1 करोड़ 99 लाख 15 हजार 463 मतदाताओं का मैपिंग कार्य पूरा, 15 जून तक जारी रहेगा अभियान

    May 31, 2026

    Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    May 31, 2026

    Jharkhand: झारखंड में स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर बनेंगे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की घोषणा

    May 31, 2026

    Jamshedpur: मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के प्रथम बैच का ग्रेजुएशन सेरेमनी 1 जून को, राज्यपाल संतोष गंगवार होंगे शामिल

    May 31, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: पीएम आवास के लाभुकों का इंतजार होगा खत्म, 15 जून से पहले मिलेगी फ्लैट की चाबी

    May 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group