Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :सेना की वजह से ही चैन की नींद लेते हैं 140 करोड़ भारतीय : चम्पाई सोरेन
    Breaking News

    Jamshedpur News :सेना की वजह से ही चैन की नींद लेते हैं 140 करोड़ भारतीय : चम्पाई सोरेन

    News DeskBy News DeskDecember 7, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। आज गम्हरिया में सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर पूर्व सैनिकों के संगठन “द वॉरियर्स ऑफ कोल्हान” द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

    देशभक्ति से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की तस्वीर एवं अमर शहीद के सामने दीप जलाकर हुई। तत्पश्चात विभिन्न गणमान्य अतिथियों द्वारा “अमर जवान” के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

    अपने संबोधन में पूर्व सीएम ने कहा कि यह दिन हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की सीमाओं पर, ऊँचे पहाड़ों पर, तपते रेगिस्तानों में और कठिन परिस्थितियों में डटे रहकर देश की सुरक्षा की, ताकि देशवासी चैन की नींद सो सकें।

    “आज हमें पूर्व सैनिकों के साथ–साथ उनके परिवारों को भी समान रूप से सम्मान देना चाहिए, जिन्होंने सालों–साल अपने प्रियजनों को देश के हवाले कर धैर्य और हौसले का परिचय दिया है।”

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    “सेना से रिटायर होने के बाद भी इन वीर सैनिकों का योगदान समाप्त नहीं होता, बल्कि एक नए रूप में शुरू होता है। आप अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति के उदाहरण बनकर समाज को मार्ग दिखाते हैं।”

    उन्होंने कहा कि वैसे तो यह मंच राजनैतिक नहीं है, लेकिन हमें गर्व है कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा पूर्व सैनिकों की “वन रैंक, वन पेंशन” की वर्षों पुरानी मांग पूरी की गई। इस योजना से 25 लाख से अधिक पूर्व सैनिकों के परिवारों को लाभ मिल रहा है।

    उन्होंने पूर्व सैनिकों का आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग नई पीढ़ी को देश सेवा के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित कीजिए। उन्हें बताइए कि देश की सेवा सिर्फ वर्दी पहन कर नहीं, बल्कि स्वदेशी सामान खरीद कर, राष्ट्रीय झंडे एवं राष्ट्र गान का सम्मान कर के, महिलाओं का सम्मान कर के, शिक्षा का प्रसार कर के, सफाई अभियान कर के, रक्तदान कर के, बुजुर्गों की सहायता कर के और अपना काम ईमानदारी और लगन से कर के भी की जा सकती है।

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    इस कार्यक्रम में फोटो एवं वीडियो द्वारा विभिन्न युद्धों में भारतीय सेना के शौर्य एवं देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों की जीवन गाथा का सजीव चित्रण किया गया। इस मंच पर विभिन्न कलाकारों ने देशभक्ति के कई गीतों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया।

    टायो गेट के सरना स्थल सभागार से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय सेना के सैनिक, पूर्व सैनिक, उनके परिवार के सदस्य एवं एनसीसी के कैडेट शामिल रहे।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    armed forces day India army welfare defence news Jharkhand ex-servicemen program Indian Army bravery Jamshedpur news Kolhan veterans OROP benefits Sena Shaurya. warriors of Kolhan गम्हरिया कार्यक्रम चम्पाई सोरेन देशभक्ति आयोजन पूर्व सैनिक सम्मान भारतीय सेना वन रैंक वन पेंशन वीरता दिवस सशस्त्र सेना झंडा दिवस सेना दिवस समारोह सैनिकों का सम्मान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    May 1, 2026

    Cyber Crime: साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा था साइबर क्राइम का नेटवर्क, मोबाइल ओटीपी से चल रहा था ठगी का खेल

    May 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: टीएमएच में भर्ती मरीज के परिवार से एयर एंबुलेंस के नाम पर 8 लाख की ठगी, समय पर इलाज न मिलने से मरीज की मौत

    May 1, 2026

    LPG Connection:पीएनजी कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अपना घरेलू एलपीजी कनेक्शन तत्काल सरेंडर करना होगा, दोनों कनेक्शन वाले घरों को चिह्नित कर रही सरकार

    May 1, 2026

    Cyber Crime: साइबर ठगी के चार आरोपी गिरफ्तार, कई राज्यों में फैला रखा था साइबर क्राइम का नेटवर्क, मोबाइल ओटीपी से चल रहा था ठगी का खेल

    May 1, 2026

    Chaibasa: सारंडा में अब उग्रवाद गिन रहा अंतिम सांसें, बन सकता है कोल्हान का प्रमुख पर्यटन केंद्र, संभावनाओं की तलाश शुरू

    May 1, 2026

    Jamshedpur Proud: सीआईएससीई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में चार विषयों में शांभवी को शत प्रतिशत अंक, बनना चाहती है ‘न्यूरोसर्जन’

    May 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group