Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tata Zoo: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में छह दिनों में 10 काले हिरणों की मौत, जांच के लिए नमूने भेजे गये रांची
    Breaking News

    Tata Zoo: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में छह दिनों में 10 काले हिरणों की मौत, जांच के लिए नमूने भेजे गये रांची

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025Updated:December 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर स्थित एक चिड़ियाघर में जीवाणु संक्रमण के कारण कम से कम 10 काले हिरणों की मौत हो गई है. टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) में हिरणों की मौत एक दिसंबर से छह दिसंबर के बीच हुईं. आखिरी हिरण की मौत शनिवार को हुई थी. टीएसजेडपी के उप निदेशक डॉ. नईम अख्तर ने बताया, ‘उद्यान में अब तक दस काले हिरणों की मौत हो चुकी है.

    हिरण के शव को जांच और मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया है. ऐसा लगता है कि यह जीवाणु संक्रमण के कारण हुआ है. रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय (आरवीसी) की पशु चिकित्सा पैथोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रज्ञा लकड़ा ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम हो चुका है.

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    उन्होंने कहा, ‘संदेह है कि यह एच.एस. (रक्तस्रावी सेप्टिसीमिया) है, जो पास्चरेला प्रजाति के बैक्टीरिया से होने वाला एक जीवाणुजनित रोग है. इस रोग को पास्चरेलोसिस भी कहा जाता है. उन्होंने कहा कि इस मामले में आगे की जांच सोमवार को की जाएगी. उन्होंने कहा, ‘आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, हम बीमारी की पुष्टि कर सकते हैं. टीएसजेडपी में पक्षियों सहित लगभग 370 जानवर हैं. वहां 18 काले हिरण थे.

    चिड़ियाघर में केवल आठ काले हिरण ही बचे
    अधिकारी ने बताया कि 10 काले हिरणों की मौतों के बाद, चिड़ियाघर में केवल आठ काले हिरण ही बचे हैं. अख्तर ने बताया कि पहली मौत एक दिसंबर को हुई थी. उन्होंने बताया कि बाद में, मौत का कारण जानने के लिए नमूना रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजा गया.

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    जमशेदपुर प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) सबा आलम ने कहा, ‘चिड़ियाघर प्राधिकरण के अनुरोध पर हमने नमूना रांची पशु चिकित्सा महाविद्यालय भेजने में मदद की. हमने केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को मौतों के बारे में सूचित कर दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    leaving only eight remaining; samples have been sent to Ranchi for testing. Tata Zoo: Ten blackbucks died in six days at the Tata Steel Zoological Park Tata Zoo: टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में छह दिनों में 10 काले हिरणों की मौत अब सिर्फ आठ बचे जांच के लिए नमूने भेजे गये रांची
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: गोलमुरी में अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरायी, एक्सल टूटने से हुआ हादसा

    July 1, 2026

    Adityapur: नहीं थम रही चापड़बाजी की घटना, आदित्यपुर में प्रेम ज्वेलर्स’ के मालिक पर रंगदारी को लेकर चापड़ से हमला, गंभीर

    July 1, 2026

    Jamshedpur: करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह की हत्या के मामले  में जांच करने पहुंचे ADG मनोज कौशिक, डीडी बार भी गये, दी हिदायत

    July 1, 2026

    Himanshu Murder Case: हिमांशु हत्याकांड पर CM हेमंत सोरेन का बड़ा एक्शन, जमशेदपुर SSP और सरायकेला SP हटाये गये, आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण न रख पाने का आरोप

    July 1, 2026

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group