Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur: कदमा के युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, मरपीट करनेवाले वर्दीधारी, पर पुलिस कर रही इनकार, लोगों ने की जांच की मांग
    Breaking News

    Jamshedpur: कदमा के युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, मरपीट करनेवाले वर्दीधारी, पर पुलिस कर रही इनकार, लोगों ने की जांच की मांग

    News DeskBy News DeskDecember 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कदमा थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर रोड नंबर-2 में शनिवार देर रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद लोगोंं में आक्रोश फैल गया है. वायरल फुटेज में पुलिस की वर्दी जैसी वेशभूषा में दिख रहे दो-तीन जवान युवक को लगातार पीटते नजर आ रहे हैं. स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि युवक किसी अपराध में शामिल था तो पुलिस को कानून के तहत कार्रवाई करते हुए उसे थाने ले जाकर जेल भेजना चाहिए था, न कि सड़क पर इस तरह बेरहमी से पिटाई करनी चाहिए थी. वहीं कई लोगों का आरोप है कि युवक की कोई गलती नहीं थी और उसे बेवजह मारा गया. यही वजह है कि जनता में कड़ी नाराज़गी है और लोग इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.

    दूसरी ओर कदमा थाना प्रभारी ने साफ कहा है कि उनकी ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही किसी युवक को गिरफ्तार किया गया है. इससे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि फिर वीडियो में दिख रहे वर्दीधारी कौन हैं और उन्होंने युवक को क्यों पीटा?

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    लोगों ने एसएसपी पीयूष पांडे से मामले का संज्ञान लेने और उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. जनता का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि घटना में पुलिस की संलिप्तता है या किसी ने वर्दी का दुरुपयोग कर कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश की है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur: Video of a Kadma youth being brutally beaten goes viral; police deny the assault Jamshedpur: कदमा के युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल residents demand investigation पर पुलिस कर रही इनकार मरपीट करनेवाले वर्दीधारी लोगों ने की जांच की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group