


Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के विभिन्न कॉलेज के छात्र-
छात्राओं ने मंगलवार को छात्रवृत्ति की समस्या को लेकर साकची आम बगान से डीसी ऑफिस तक विशाल रैली कर विरोध किया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने भीख नहीं अधिकार चाहिए जैसे कई नारे लगाये. छात्रों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से इ-कल्याण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिससे छात्रों के बीच आर्थिक परेशानी उत्पन्न हो गयी है. वे सभी पड़ाई से वंचित रह रहे है और उनकी भविष्य अंधकार में है.
उन्होंने झारखंड में स्थानीय नीति एवं नियोजन नीति को भी शीघ्र लागू करने की मांग की है, ताकि राज्य के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिल सके. छात्रों के अन्य मांगों में वार्षिक एग्जाम कैलेंडर जारी करने, जेपीएसी एवं जेएसएससी भर्ती प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की है.
इसे लेकर छात्रों ने डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है. ज्ञापन सौंपने में लक्ष्मण बमला, बिसन्व महतो, रोहित महतो, अमित महतो, तपश महतो, चंदन महतो, जगपति महतो, देवाशिष महतो, मनीश महतो, माधुरी महतो, पूजा महतो आदि मौजूद थे.



