Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand CAG Report: झारखंड में लघु खनिजों से राजस्व प्राप्ति में गिरावट, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Breaking News

    Jharkhand CAG Report: झारखंड में लघु खनिजों से राजस्व प्राप्ति में गिरावट, कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. झारखंड में वर्ष 2017-18 और वर्ष 2021-22 के दौरान रॉयल्टी, किराया और जुर्माने का कम भुगतान होने से लघु खनिजों से मिलने वाले राजस्व में लगातार गिरावट आई है. नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग) की बृहस्पतिवार को राज्य विधानसभा में पेश एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है. कैग रिपोर्ट के मुताबिक, लघु खनिजों से राजस्व वर्ष 2017-18 में 1,082.44 करोड़ रुपये था लेकिन यह घटकर वर्ष 2021-22 में 697.73 करोड़ रुपये रह गया. इस दौरान राज्य के कुल राजस्व में लघु खनिज प्राप्तियों का योगदान भी 5.36 प्रतिशत से घटकर 2.23 प्रतिशत रह गया.

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधानसभा में यह रिपोर्ट रखी. इसमें खनन पट्टों के आवंटन और उनके प्रबंधन में गड़बड़ियों की बात कही गई है. राज्य में लघु खनिजों के प्रबंधन का प्रदर्शन ऑडिट नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 के दौरान किया गया था ताकि उन क्षेत्रों की पहचान की जा सके जिनमें राज्य में लघु खनिजों के प्रबंधन में बदलाव और सुधार की ज़रूरत है.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    ऑडिट के दौरान झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड (जेएसएमडीसी) के अलावा छह ज़िला खनन कार्यालय भी चुने गए थे. रिपोर्ट में कहा गया है, ‘लघु खनिजों से राजस्व प्राप्ति में गिरावट देखी गई, जो वर्ष 2017-18 के 1,082.44 करोड़ रुपये से घटकर वर्ष 2021-22 में 697.73 करोड़ रुपये रह गई. राज्य के कुल राजस्व में लघु खनिजों से प्राप्तियों का हिस्सा भी 5.36 प्रतिशत से घटकर 2.23 प्रतिशत रह गया.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    हालांकि विभाग ने लघु खनिजों से राजस्व प्राप्ति में आई गिरावट का कोई कारण नहीं बताया, लेकिन ऑडिट के दौरान रॉयल्टी, किराया, जुर्माना वगैरह का कम भुगतान या भुगतान न होने जैसे कारणों से सरकारी खजाने को राजस्व के नुकसान के कई मामले सामने आए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand CAG Report: Decline in revenue receipts from minor minerals in Jharkhand Jharkhand CAG Report: झारखंड में लघु खनिजों से राजस्व प्राप्ति में गिरावट revealed in CAG report कैग की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group