Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»INDIGO Announcement: इंडिगो उड़ानें रद्द होने या विलंब के कारण प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के ‘यात्रा वाउचर’ देगी, अगले 12 महीनों में कर सकेंगे उपयोग
    Breaking News

    INDIGO Announcement: इंडिगो उड़ानें रद्द होने या विलंब के कारण प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के ‘यात्रा वाउचर’ देगी, अगले 12 महीनों में कर सकेंगे उपयोग

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. परिचालन संबंधी व्यवधानों से जूझ रही विमानन कंपनी इंडिगो उड़ानें रद्द होने या विलंब के कारण प्रभावित यात्रियों को 10,000 रुपये के यात्रा ‘वाउचर’ देगी. यह वाउचर तीन से पांच दिसंबर के दौरान उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को दिया जाएगा. यह नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के मानदंडों के तहत उड़ान रद्द होने पर यात्रियों को प्रदान की जाने वाली राशि के अतिरिक्त होगा. इंडिगो ने बयान में खेद जताते हुए कहा कि तीन, चार और पांच दिसंबर को यात्रा करने वाले उसके कुछ ग्राहक कई घंटों तक कुछ हवाई अड्डों पर फंसे रहे और उनमें से कई भीड़भाड़ से बुरी तरह प्रभावित हुए. इसमें कहा गया, हम ऐसे गंभीर रूप से प्रभावित ग्राहकों को 10,000 रुपये मूल्य के यात्रा ‘वाउचर’ प्रदान करेंगे.

    इन यात्रा ‘वाउचर’ का उपयोग अगले 12 महीनों के दौरान इंडिगो की किसी भी यात्रा के लिए किया जा सकता है. देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी को नियामकीय दबाव का भी सामना करना पड़ रहा है. अधिकारियों ने परिचालन को स्थिर करने के लिए इसे शीतकालीन उड़ानों में 10 प्रतिशत की कटौती करने का निर्देश दिया है. इंडिगो दो दिसंबर को व्यवधान शुरू होने से पहले तक प्रतिदिन लगभग 2,300 उड़ानें संचालित कर रही थी.

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    बयान में कहा गया, यह वाउचर मौजूदा सरकारी दिशानिर्देशों के तहत की गई प्रतिबद्धता के अतिरिक्त है जिसके अनुसार इंडिगो उन ग्राहकों को उड़ान के ‘ब्लॉक’ समय के आधार पर 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का मुआवजा प्रदान करेगी जिनकी उड़ानें प्रस्थान समय से 24 घंटे के भीतर रद्द कर दी गई थीं.

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 000 रुपये के 'यात्रा वाउचर’ देगी IndiGo Announcement: IndiGo will provide passengers affected by flight cancellations or delays with a travel voucher worth Rs 10 INDIGO Announcement: इंडिगो उड़ानें रद्द होने या विलंब के कारण प्रभावित यात्रियों को 10 which can be used over the next 12 months. अगले 12 महीनों में कर सकेंगे उपयोग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    July 15, 2026

    BILASPUR NEWS: रेलवे सैलरी पैकेज से मिला बड़ा सहारा, दिवंगत कर्मचारी के परिवार को ₹1.10 करोड़ की बीमा सहायता

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नवल टाटा हॉकी अकादमी के कैडेट आशीष तानी पूर्ति ने रचा इतिहास, मेन्स यूथ हॉकी 5s एशिया चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: चाकुलिया में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस कैंप सफल, 240 में से 203 अभ्यर्थियों को मिला लर्नर लाइसेंस

    July 15, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में दूधकुंडी बना मिसाल, सभी गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

    July 15, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group