Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand Naxal: 20 वर्षों से फरार इनामी नक्सली गिरफ्तार,.निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने की उम्मीद, सर्च ऑपरेशन जारी
    Breaking News

    Jharkhand Naxal: 20 वर्षों से फरार इनामी नक्सली गिरफ्तार,.निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने की उम्मीद, सर्च ऑपरेशन जारी

    News DeskBy News DeskDecember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Giridih. सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 20 वर्षों से फरार और इनामी भाकपा माओवादी मोती लाल किस्कू को गिरफ्तार कर लिया है. अर्धसैनिक बलों और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह कुख्यात नक्सली देवरी थाना क्षेत्र से पकड़ा गया. मोती लाल लंबे समय से कई जघन्य नक्सली घटनाओं में वांछित था, जिसकी तलाश सुरक्षा बलों को वर्षों से थी.

    सूत्रों ने बताया कि गुरुवार देर रात गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए जॉइंट ऑपरेशन में चकाई पुलिस और सुरक्षा बलों की टीम ने मोती लाल को उसके गांव में घेराबंदी कर दबोच लिया. गिरफ्तारी के समय वह बेफिक्र होकर अपने घर में आराम कर रहा था. बताया जा रहा है कि मोती लाल किस्कू मूल रूप से जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के हरनी गांव का निवासी है और लगभग दो दशकों से नक्सल संगठन में सक्रिय रहा.
    मोती लाल कई गंभीर मामलों में आरोपी है. वह चकाई के जीवलाल पासवान हत्याकांड में सीधे तौर पर शामिल रहा था. इसके अलावा जमुई और गिरिडीह जिले के कई थाना क्षेत्रों में उसके खिलाफ नक्सली हमलों के मामले दर्ज हैं. यह भी खुलासा हुआ है कि वह मुठभेड़ में मारे गए कुख्यात नक्सली और इनामी जॉनल कमिटी सदस्य चिराग दा के दस्ते का सक्रिय सदस्य था.

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    सुरक्षा एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि मोती लाल गिरिडीह और जमुई की सीमा पर स्थित पोझा बरमोरिया क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाए गए हथियारों के भंडार के बारे में जानता है. इसी वजह से उसकी गिरफ्तारी के बाद इलाके में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    पुलिस को उम्मीद है कि उसकी निशानदेही पर कई हथियार और विस्फोटक बरामद हो सकते हैं. मोती लाल का नाम गिरिडीह में 16 साल पहले हुए कैदी वाहन कांड में भी आता है, जिसमें नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर कैदियों को छुड़ाया था.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    .निशानदेही पर बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद होने की उम्मीद Jharkhand Naxal: 20 वर्षों से फरार इनामी नक्सली गिरफ्तार Jharkhand Naxal: Naxalite absconding for 20 years arrested large quantity of arms and explosives expected to be recovered on his spot search operation continues सर्च ऑपरेशन जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026
    Recent Post

    Tata Steel: टाटा स्टील में शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव, एनपी वेंकटेशन, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गयी नयी भूमिका

    July 17, 2026

    Saraikela: अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को बिजली के तार और गमछे से गला घोंटकर मार डाला

    July 17, 2026

    Rathyatra: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, राज्यपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खींचा रथ

    July 17, 2026

    Chaibasa: भाजपा ने पश्चिम सिंहभूम में आदिवासी युवकों पर हुए ‘हमले’ की जांच की मांग की

    July 17, 2026

    NEET UG Result: नीट-यूजी के परिणाम घोषित, पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया

    July 17, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group