Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand: सामूहिक दुष्कर्म मामले का चौंकाने वाला खुलासा; 50 हजार लेकर महिला ने पांच युवकों को फंसाने के लिए दर्ज कराया था फर्जी केस
    Breaking News

    Jharkhand: सामूहिक दुष्कर्म मामले का चौंकाने वाला खुलासा; 50 हजार लेकर महिला ने पांच युवकों को फंसाने के लिए दर्ज कराया था फर्जी केस

    News DeskBy News DeskDecember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. रांची पुलिस ने बेड़ो थाना क्षेत्र में हुए एक कथित सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले का चौंकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने खुद ही पैसे लेकर पांच युवकों को फंसाने के लिए एक फर्जी केस दर्ज कराया था. इस मामले में रांची पुलिस ने आरोप लगाने वाली महिला सहित कुल पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. यह पूरा मामला रंगदारी और झूठे आरोप पर आधारित था. फर्जी दुष्कर्म का केस दर्ज कराने के बाद, महिला और उसके साथियों द्वारा कथित तौर पर आरोपियों के परिवार से पैसों की मांग की जा रही थी और पैसे नहीं देने पर पूरे परिवार को केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में कथित दुष्कर्म पीड़िता के साथ-साथ इस पूरे षड्यंत्र के मुख्य साजिशकर्ता भी शामिल हैं. इस साजिश में शामिल जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है

    उसमें नसीहा खातून (फर्जी केस दर्ज कराने वाली महिला), साबिर खान (मुख्या साजिशकर्ता), मो. नसीम, इम्तियाज आलम और विक्की खान शामिल है. पुलिस जांच में यह बात सामने आई है, कि आरोप लगाने वाली महिला नसीहा खातून ने कथित तौर पर 50 हजार की राशि लेकर बेड़ो थाना में यह फर्जी गैंगरेप का केस दर्ज कराया था. यह केस पांच निर्दोष युवकों को फंसाने की एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा था. पुलिस ने पूरे मामले की जांच की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर इस फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया.

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    फर्जी सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कराने वाली महिला नसीहा खातून और मुख्य साजिशकर्ता साबिर खान समेत अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपियों के खिलाफ अब झूठा मुकदमा दर्ज कराने और रंगदारी मांगने समेत विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इधर सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस मामले में बेड़ो के पूर्व थानेदार की भूमिका संदिग्ध है.

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    000 rupees and filed a fake case to trap five youths. Jharkhand: Shocking revelation in gang rape case; woman took 50 Jharkhand: सामूहिक दुष्कर्म मामले का चौंकाने वाला खुलासा; 50 हजार लेकर महिला ने पांच युवकों को फंसाने के लिए दर्ज कराया था फर्जी केस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026
    Recent Post

    Jharkhand/Jamshedpur: एनसीईआरटी राष्ट्रीय संगोष्ठी में झारखंड का एकमात्र प्रतिनिधित्व,जमशेदपुर के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने प्रस्तुत किया नवाचारी शैक्षणिक मॉडल

    June 30, 2026

    Jamshedpur News: जमशेदपुर की बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर सिंहभूम चैंबर ने जताई गहरी चिंता, मुख्यमंत्री से की तत्काल हस्तक्षेप की मांग

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  हूल दिवस पर अमर वीरों को दी गई श्रद्धांजलि, उप विकास आयुक्त ने किया माल्यार्पण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 अभियान का शुभारंभ, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया निरीक्षण

    June 30, 2026

    Seraikella-Kharsawan: हूल दिवस पर ग्रामीण एकता मंच ने निकाली पदयात्रा, शहीद सिद्धो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

    June 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group