Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के 17 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा
    Breaking News

    Jamshedpur News :भाजपा जमशेदपुर महानगर के 17 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के 17 मंडल अध्यक्षों की हुई घोषणा, जिला चुनाव अधिकारी मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक बिरंची नारायण ने जिला कार्यालय में की घोषणा, बचे हुए 11 मंडलों की घोषणा भी जल्द
    News DeskBy News DeskDecember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    JAMSHEDPUR। जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने सोमवार को संगठन पर्व के तहत साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष निर्वाचन प्रकिया के उपरांत भाजपा जमशेदपुर महानगर के 17 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। बाकी 11 बचे हुए मंडलों की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इस दौरान जिला कार्यालय में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखने को मिली। कार्यालय में ढोल-नगाड़ों की गूंज रही और कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर दिखा। जिला चुनाव अधिकारी सह प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंडल अध्यक्ष संगठन के विस्तार, सशक्तिकरण और मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है।

    पोटका विधानसभा (मंडल-मंडल अध्यक्ष- मंडल प्रतिनिधि)
    घाघीडीह: अध्यक्ष- आनंद कुमार, मंडल प्रतिनिधि- शंकर सिंह
    सुंदर नगर: अध्यक्ष- अमित मिश्रा, मंडल प्रतिनिधि ईश्वर सोरेन

    जुगसलाई (मंडल- मंडल अध्यक्ष- मंडल प्रतिनिधि)
    एम. जी. एम.- सुरज कुमार साह- शम्भु कर्मकार
    गोविन्दपुर – विवेक कुमार (जुगनू) – मुकेश ठाकुर
    जुगसलाई – हन्नु जैन – नागेन्द्र पाण्डेय

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    जमशेदपुर पूर्वी (मंडल- मंडल अध्यक्ष- मंडल प्रतिनिधि)
    गोलमुरी – पप्पू उपाध्याय – धीरज पासवान
    बर्मामाइंस – रितेश झा – सुरज कुमार सिंह
    टेल्को – विकास शर्मा – पप्पू मिश्रा
    बारीडीह – कुमार अभिषेक – संतोष ठाकुर
    सीतारामडेरा – रंजीत सिंह – मिथिलेश साव
    बिरसानगर – बापन बनर्जी – श्रीराम प्रसाद
    साकची (पूर्व) – युवराज सिंह जुगनू – सन्नी संघी

    जमशेदपुर पश्चिम (मंडल-मंडल अध्यक्ष- मंडल प्रतिनिधि)
    साकची पश्चिम – रंजीत कुमार सिंह – बजरंगी पाण्डेय
    उलीडीह – रविन्द्र कुमार सिंह – अनिमेष सिन्हा
    मानगो – बिनोद राय – विकास जायसवाल
    बिष्टुपुर – मारुति नन्दन पाण्डेय – राजेश नन्द
    सोनारी – प्रशांत पोद्दार – अजय रजक

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सभी नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इनके अनुभव, ऊर्जा और समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी मंडल अध्यक्ष अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि भाजपा जनमुद्दों पर पूरी मजबूती और मुखरता के साथ संघर्ष करेगी।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Biranchi Narayan BJP Bjp /jamshedpur BJP Mandal President Jamshedpur Political News jharkhand bjp news Manohar Singh BJP जमशेदपुर भाजपा महानगर भाजपा भाजपा संगठन विस्तार मंडल अध्यक्ष घोषणा संगठन पर्व भाजपा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026
    Recent Post

    Sravni Mela: देवघर में श्रावणी मेले के लिए 228 चिकित्सक, 400 पैरामेडिक्स तैनात करेगी झारखंड सरकार

    July 21, 2026

    Jharkhand Congress: कांग्रेस ने SIR गणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की

    July 21, 2026

    Chaibasa: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल का गार्डवॉल तोड़ते हुए 15 फीट नीचे नाले में गिरी

    July 21, 2026

    Saraikela: सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े 50 करोड़ लोन घोटाला मामले में व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को हाई कोर्ट से राहत

    July 21, 2026

    Jharkhand: सात स्कूली छात्र 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आकर झुलसे, दो की मौत

    July 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group