Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur News:बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान : काले
    Breaking News

    Jamshedpur News:बुजुर्गों को समर्पित होता है कंबल सेवा अभियान : काले

    हर हर महादेव सेवा संघ ने हज़ारों वयोवृद्ध लोगों के बीच की कंबल सेवा ,25 दिसम्बर तक जारी रहेगी कंबल सेवा
    News DeskBy News DeskDecember 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर : सेवा, संवेदना और सच्ची भक्ति की मिसाल पेश करते हुए हर हर महादेव सेवा संघ ढाई दशकों से चली आ रही कंबल वितरण सेवा की अपनी परंपरा को पूरे मनोयोग से निभा रहा है. आज भी कड़ाके की ठंड से राहत देने के उद्देश्य से व्यापक कंबल वितरण अभियान चलाया। संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में जसकंडीह, द. गधड़ा, सोपोडेरा, मकदमपुर, गोलपहाड़ी, परसुडीह सहित विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंद, असहाय एवं बुजुर्गों के बीच कंबल वितरित किया गया.

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सेवा करना केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि जीवन की सच्ची साधना है। हर हर महादेव सेवा संघ पिछले ढाई दशकों से करुणा, सम्मान और प्रेम के भाव के साथ मानवता की सेवा करता आ रहा है और यह सेवा यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

    कार्यक्रम के दौरान श्री काले ने बुजुर्गों को कंबल प्रदान करने के साथ उनका हालचाल जाना और आशीर्वाद प्राप्त किया। सेवा भाव से ओत-प्रोत इस पहल से बुजुर्गों के चेहरों पर संतोष और आत्मीयता की झलक स्पष्ट दिखाई दी।

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने हर हर महादेव सेवा संघ के इस मानवीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाज में संवेदनशीलता, सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय मूल्यों को सुदृढ़ करने वाला प्रेरक उदाहरण बताया।

    सदस्यों ने कहा कि यह सेवा न केवल जरूरतमंदों को ठंड से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, करुणा और सेवा भावना को भी मजबूती से स्थापित कर रही है।

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    कार्यक्रम को सफल बनाने में जसकंडीह से जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, मुखिया संजू भूमिज, उप-प्रमुख शिव कुमार हांसदा, गंगाराम, संपूर्ण सवैया; सोपोडेरा से कंचन देवी, उषा देवी, पुष्पा देवी, रेखा देवी; गोलपहाड़ी से सुरेश लाल, हरीश वर्मा, विनोद कुमार शर्मा, शिव शंकर शर्मा, कमल किशोर दास; मकदमपुर से अमित श्रीवास्तव, रितिका श्रीवास्तव, शशि देवी, शशि मुखी, छोटुन सहित अन्य सहयोगियों की सराहनीय भूमिका रही।

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Blanket Distribution Drive cold wave relief Community Service Elderly Welfare Golpahari Humanitarian Initiative Jamshedpur news Jasakandih Jharkhand news Makdampur NGO Service Parsudih Social Responsibility Social Service Sopodera Winter Relief Campaign अमरप्रीत सिंह काले कंबल सेवा अभियान बुजुर्ग सेवा हर हर महादेव सेवा संघ
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group