


Mumbai. विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और कमजोर वैश्विक बाजार रुझानों से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 470.71 अंकों की गिरावट के साथ 84742.65 के लेवल पर कारोबार करता नजर आया. इसी तरह निफ्टी भी 137.45 अंक टूटकर 25889.85 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा.
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, इन्फोसिस, टाटा स्टील और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाइटन के शेयर फायदे में रहे.



